Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Hisar Accident News: हिसार में खौफनाक वारदात: काली स्कॉर्पियो ने जोमैटो राइडर को 100 मीटर घसीटा, मौके पर मौत

AAmandeep Singh
हिसार में खौफनाक वारदात: काली स्कॉर्पियो ने जोमैटो राइडर को 100 मीटर घसीटा, मौके पर मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हिसार। हिसार का डाबड़ा चौक फ्लाईओवर बीती रात एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना, जहां रात के सन्नाटे में एक तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो दो जोमैटो राइडर्स के लिए काल बनकर आई। रात करीब 1 बजे जब शहर सो रहा था, तब अपनी ड्यूटी निभा रहे दो युवकों को बेकाबू गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया।

चश्मदीदों की मानें तो मंजर इतना खौफनाक था कि टक्कर लगने के बाद स्कॉर्पियो चालक ने ब्रेक मारने के बजाय गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी, जिससे एक राइडर बाइक समेत करीब 100 मीटर तक फ्लाईओवर पर रगड़ता चला गया।

विज्ञापन

मौके से फरार हुआ आरोपी, मददगारों को भारी पड़ा एंबुलेंस का इंतजार

हादसे के बाद फ्लाईओवर पर चीख-पुकार मच गई। जिंदल चौक की तरफ से आ रही इस स्कॉर्पियो ने स्पलेंडर बाइक पर सवार युवकों को ऐसी टक्कर मारी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। आरोपी चालक कैंप चौक की तरफ गाड़ी भगा ले जाने में कामयाब रहा।

हैरानी की बात यह रही कि सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 की टीम तो मौके पर पहुंच गई, लेकिन जीवन बचाने वाली एंबुलेंस काफी देर तक नदारद रही। लहूलुहान पड़े युवकों को तड़पता देख वहां मौजूद राहगीरों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी भी जाहिर की। काफी जद्दोजहद के बाद शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।

पुलिस की घेराबंदी तेज, सीसीटीवी के जरिए कातिल गाड़ी की तलाश

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सिविल लाइन और अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस ने पूरे शहर में बीटी (बे वायरलेस ट्रांसमिशन) करवाकर नाकाबंदी कर दी है। देर रात से ही शहर के एग्जिट पॉइंट्स और फ्लाईओवर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्कॉर्पियो चालक की पहचान लगभग तय है और उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। फिलहाल, मृतक का शव नागरिक अस्पताल के मुर्दाघर में है और घायल का इलाज जिंदल अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।