Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Hisar Hotel Fire: हिसार के होटल डिजायर में लगी भीषण आग, फटे 5 AC, बैंककर्मी युवती ने कूदकर बचाई जान

AAmandeep Singh
हिसार के होटल डिजायर में लगी भीषण आग, फटे 5 AC, बैंककर्मी युवती ने कूदकर बचाई जान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हिसार। हिसार के सबसे भीड़भाड़ वाले रेड स्क्वेयर मार्केट में बुधवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब होटल डिजायर और उसके पीछे बनी कमर्शियल बिल्डिंग से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। इस हादसे का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवती जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल की खिड़की पर लटकी है और नीचे दर्जनों लोग उसे हौसला दे रहे हैं। धुएं से दम घुटता देख युवती ने आखिरकार नीचे छलांग लगा दी।

कंबल से रेस्क्यू की कोशिश, जमीन पर गिरी बैंककर्मी

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी दीपक चोपड़ा ने बताया कि बिल्डिंग के भीतर एक बैंक का डीएसए ऑफिस है, जहां यह युवती कार्यरत थी। आग लगने के बाद जब उसे फोन किया गया तो वह बेहद घबराई हुई थी क्योंकि सीढ़ियों पर आग और धुएं का कब्जा हो चुका था। नीचे खड़े लोगों ने पास के होटल से कंबल मंगवाए और उसे तानकर युवती को कूदने को कहा। जैसे ही युवती ने छलांग लगाई, भारी दबाव के कारण लोगों के हाथ से कंबल छूट गया और वह सीधे जमीन पर जा गिरी। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई, हालांकि उसके पैर में गंभीर फ्रैक्चर आया है।

धमाकों से दहला इलाका, पार्किंग में गाड़ियां खाक

आग की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि होटल की बाहरी दीवारों पर लगे 5 एसी कंप्रेसर धमाकों के साथ फट गए। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास की दुकानों में मौजूद लोग दहशत में बाहर निकल आए। होटल के स्टाफ ने पिछले हिस्से से भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन पार्किंग में खड़े कई दोपहिया और चौपहिया वाहन आग की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

बचाव कार्य के दौरान एक महिला भी घायल

इस अफरा-तफरी के बीच बचाव कार्य में जुटी एक अन्य महिला पर बिल्डिंग का एक हिस्सा या ईंट गिरने से वह भी चोटिल हो गई। उसके सिर में चोट आई है। घायल बैंककर्मी युवती और अन्य घायल महिला को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों की बहादुरी और सूझबूझ की सराहना हो रही है, जिन्होंने मौके पर कंबल का इंतजाम कर युवती को मौत के मुंह से बाहर निकाला। पुलिस और प्रशासन अब आग लगने के कारणों और होटल के सुरक्षा मानकों की जांच में जुट गया है।

विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।