Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Hisar News: हिसार में खूनी वारदात, कैमरी रोड पुल के नीचे 32 वर्षीय पवन यादव की चाकू घोंपकर हत्या

Hisar News: हिसार में खूनी वारदात, कैमरी रोड पुल के नीचे 32 वर्षीय पवन यादव की चाकू घोंपकर हत्या

हिसार में कैमरी रोड पुल के नीचे 32 वर्षीय पवन यादव की चाकू घोंपकर हत्या

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Hisar News: हिसार शहर के कैमरी रोड पर रविवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पुल के नीचे कार सवार बदमाशों ने 32 वर्षीय युवक पवन यादव पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने से पवन की मौके के आसपास ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसे बचाने की कोशिश कर रहे उसके साथी सनी को भी हमलावरों ने बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया।

शराब के ठेके पर हुई थी मामूली कहासुनी

विज्ञापन

नवदीप कॉलोनी के रहने वाले विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई पवन ग्रीन स्क्वायर मार्केट स्थित एक पेंट की दुकान पर काम करता था और फिलहाल अपने परिवार के साथ गंगवा गांव में रह रहा था। रविवार रात वह अपने दोस्त सनी के साथ कैमरी रोड स्थित शराब की दुकान पर गया था। वहां किसी बात को लेकर कुछ स्थानीय युवकों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। उस समय तो वहां मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया था, लेकिन रंजिश पाल बैठे आरोपी घात लगाकर बैठ गए।

घात लगाकर बैठे बदमाशों ने पुल के नीचे घेरा

कहासुनी के बाद पवन जब अपने दोस्त सनी के साथ मॉल कॉलोनी की तरफ बढ़ रहा था, तभी रास्ते में पुल के नीचे पहले से तैयार एक कार आकर रुकी। कार से उतरे चार युवकों ने पवन को घेर लिया और उस पर चाकुओं से हमला बोल दिया। बदमाशों ने उसके सीने पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। जब उसके दोस्त सनी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसे भी लात-घूंसों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।

इकलौते भाई की मौत से परिवार में छाया मातम

घटना की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना प्रभारी मनदीप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पवन तीन बहनों का इकलौता भाई था और उसकी दो छोटी संतानें हैं। उसकी अचानक हुई इस नृशंस हत्या से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और इलाके में तनाव व मातम का माहौल है।

यह भी पढ़ें– पंचकूला-अंबाला समेत 3 जिलों में आज बरसेंगे बादल, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।