Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Hisar News: हिसार में कचरा गाड़ियों पर हमले के आरोपी यूनियन प्रधान सुरेंद्र गोलू निगम दफ्तर से गिरफ्तार

Hisar News: हिसार में कचरा गाड़ियों पर हमले के आरोपी यूनियन प्रधान सुरेंद्र गोलू निगम दफ्तर से गिरफ्तार

हिसार में कचरा गाड़ियों पर हमले के आरोपी यूनियन प्रधान सुरेंद्र गोलू निगम दफ्तर से गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Hisar News: हरियाणा के हिसार जिले में डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली गाड़ियों और उनके ड्राइवरों पर हमले के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। नगर निगम कर्मचारियों पर हमले, गाड़ियों के शीशे तोड़ने, टायरों में सुए घोंपने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी व नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने भारी हंगामे और कर्मचारियों के कड़े विरोध के बावजूद आरोपी को नगर निगम कार्यालय के भीतर से ही दबोच लिया।

निगम दफ्तर में हड़कंप, पुलिस ने कर्मचारियों को पीछे धकेल दबोचा

विज्ञापन

रविवार को सिविल लाइन थाना पुलिस की एक विशेष टीम अचानक नगर निगम दफ्तर पहुंची। जैसे ही कर्मचारियों को भनक लगी कि पुलिस यूनियन प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू को पकड़ने आई है, वहां अफरा-तफरी मच गई। दर्जनों कर्मचारियों ने एकजुट होकर पुलिस की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया और गाड़ी के आगे खड़े होकर आरोपी को ले जाने से रोकने की कोशिश की।

स्थिति तनावपूर्ण होती देख पुलिसकर्मियों ने सख्ती दिखाई और विरोध कर रहे कर्मचारियों को पीछे धकेला। पुलिस टीम सुरेंद्र को जबरन सरकारी गाड़ी में बैठाकर सिविल लाइन थाने ले गई।

सेक्टर-13 और मलिक चौक पर बेखौफ बदमाशों का तांडव

पूरा विवाद शनिवार को शुरू हुआ था जब नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता (JE) नवीन कुमार की देखरेख में वार्ड नंबर 14 में डोर-टू-डोर कचरा उठाने का अभियान चलाया जा रहा था। जेई नवीन कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, चालक नरेंद्र कुमार पुलिस इमदाद के साथ सेक्टर-13 मार्केट में कचरा उठाने वाली गाड़ी (HR-39G-6835) लेकर गया था।

इसी दौरान बाइक सवार सुरेंद्र उर्फ गोलू, पवन दरोगा और उनके दर्जनों साथियों ने गाड़ी का रास्ता रोक लिया। पवन दरोगा ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी से बहसबाजी शुरू कर दी, जबकि सुरेंद्र उर्फ गोलू ने ईंट उठाकर गाड़ी के शीशों पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें फोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने ड्राइवर से मारपीट की, गाड़ी की चाबी छीनी और सुए घोंपकर सभी टायरों को पंचर कर दिया।

इसी तरह की एक अन्य घटना पूर्व निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के आवास के समीप मलिक चौक पर भी घटी। पीड़ित ड्राइवर ने बताया कि वह पारिजात चौक से कूड़ा उठाकर आ रहा था, तभी 15 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए करीब 25 लोगों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने गाड़ी की खिड़की खोलकर उसे नीचे घसीटा, उसके कपड़े फाड़ दिए और ईंटों से गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। हमलावर गाड़ी की चाबी और जरूरी दस्तावेज भी छीनकर रफूचक्कर हो गए।

BNS और PDPP एक्ट की संगीन धाराओं में मामला दर्ज

जेई की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र उर्फ गोलू, पवन दरोगा और उनके अन्य साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 121(1), 132, 126(2), 304, 351(3), 3(5) और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम (PDPP Act) की धारा 3(1) के तहत गंभीर केस दर्ज किया है।

मामले की तफ्तीश पीएसआई (PSI) सोहित द्वारा की जा रही है। हिसार पुलिस का कहना है कि घटना के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए गए हैं और इस गुंडागर्दी में शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather: हरियाणा में मानसून फिर हुआ मेहरबान, यमुनानगर समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।