Hisar News: हिसार में रंगदारी मांगने वाले बदमाशों का निकला जुलूस, सिर मुंडवाकर पुलिस ने बाजार में घुमाया
हिसार में रंगदारी मांगने वाले बदमाशों का निकला जुलूस, सिर मुंडवाकर पुलिस ने बाजार में घुमाया
Hisar News: हिसार के पटेल नगर इलाके में गुंडागर्दी और रंगदारी से दहशत फैलाने वाले बदमाशों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने कड़ा सबक सिखाया है। (Hisar Patel Nagar Crime) 3 लाख रुपए की मंथली न चुकाने पर दो व्यापारी भाइयों पर जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस शुक्रवार को उनका सिर मुंडवाकर वारदात वाली जगह ले गई। लंगड़ाते हुए बाजार में पैदल चलते इन बदमाशों को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
दुकान चलाने वाले भाइयों से मांगी थी 3 लाख की रंगदारी
पटेल नगर (Hisar Police Action) के रहने वाले सुनील (40) और सोनू (38) अपने घर के पास ही किराना (परचून) की दुकान चलाते हैं। सोनू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कार्तिक नाम का युवक और उसके साथी पिछले 3-4 महीनों से उन्हें लगातार फोन करके हर महीने 3 लाख रुपए की रंगदारी देने का दबाव बना रहे थे। जब व्यापारियों ने इतनी बड़ी रकम देने से साफ मना कर दिया, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं।
कार में घेरकर पेट में घोंपा चाकू, सीसीटीवी में कैद हुई हैवानियत
बुधवार रात करीब 10 बजे जब दोनों भाई अपनी कार में बैठे थे, तभी 5-6 बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया। हमलावर हाथों में गंडासा, लोहे की रॉड और चाकू लेकर आए थे। (Haryana Crime News) बदमाशों ने सोनू के सिर और हाथ पर लाठियों-गंडासे से वार किए, जबकि उसके भाई सुनील के पेट में चाकू घोंप दिया। बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग मां के साथ भी आरोपियों ने बदसलूकी की। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी लहूलुहान भाइयों पर लाठियां बरसाते और हथियार लहराते दिख रहे हैं।
इलाके में खौफ खत्म करने के लिए पुलिस की सख्त कार्रवाई
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल उर्फ गोल्डन, मोहित उर्फ रोज, काकू उर्फ मंगल, मोहित उर्फ भैया और आकाश को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से खून से सने हथियार भी बरामद किए गए हैं। (Haryana Police Strict Action) शुक्रवार को पुलिस सिविल लाइन थाने से करीब 200 मीटर दूर मुख्य बाजार तक आरोपियों को पैदल घुमाते हुए घटनास्थल पर निशानदेही के लिए ले गई। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में राहत का माहौल है।
यह भी पढ़ें– Suruchi Phogat Gold: एशियन रिकॉर्ड के साथ झज्जर की बेटी का कमाल! 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत ने जीता गोल्ड
