Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Hisar News: राजगुरु मार्केट में आग से मचा हड़कंप, 2 कारीगरों ने भागकर बचाई जान, करोड़ों का नुकसान

Hisar News: राजगुरु मार्केट में आग से मचा हड़कंप, 2 कारीगरों ने भागकर बचाई जान, करोड़ों का नुकसान

राजगुरु मार्केट में आग से मचा हड़कंप, 2 कारीगरों ने भागकर बचाई जान, करोड़ों का नुकसान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Hisar News: हिसार शहर के मुख्य व्यावसायिक केंद्र राजगुरु मार्केट में रविवार का दिन अफ़रा-तफ़री और दहशत के नाम रहा। दोपहर करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच दुकान नंबर 462 स्थित ‘अनिल स्कूल ड्रेस’ की बहुमंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल से अचानक काला धुआं और लपटें निकलने लगीं। जब तक आसपास के दुकानदार कुछ समझ पाते, आग ने दुकान की ऊपरी मंजिलों को अपनी आगोश में ले लिया। देखते ही देखते पूरे बाजार में धुएं का गुबार फैल गया और व्यापारियों में भगदड़ मच गई।

मंजिल पर मौजूद कारीगरों ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन

राजगुरु मार्केट एसोसिएशन के प्रधान शिव कुमार सैनी ने बताया कि दुकान में मुख्य रूप से स्कूली बच्चों की ड्रेस और कपड़ों की सिलाई का काम होता है। जिस समय सबसे ऊपरी मंजिल पर आग भड़की, वहां दो सिलाई कारीगर काम कर रहे थे। धुआं उठते ही दोनों कारीगरों ने मुस्तैदी दिखाई और तुरंत सीढ़ियों से नीचे भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि समय रहते दोनों बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि या अंदर फंसने का हादसा नहीं हुआ।

दमकल की 10 गाड़ियों ने दो घंटे में पाया काबू, करोड़ों का नुकसान

घटना की सूचना मिलते ही हिसार के दो अलग-अलग फायर स्टेशनों से दमकल विभाग की 9 से 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ऑफिसर सजन कुमार लांबा की अगुवाई में दमकलकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। दुकान के अंदर बड़ी मात्रा में सिंथेटिक कपड़े और प्लास्टिक पैकेजिंग का सामान रखा होने के कारण आग तेजी से धधक रही थी। दमकल टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग को नीचे की मंजिलों और आसपास की दुकानों में फैलने से पहले ही ऊपरी हिस्से में सीमित कर दिया। करीब डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका।

मार्केट प्रधान के मुताबिक, रेडीमेड कपड़ों, थानों और प्लास्टिक पैकिंग का पूरा स्टॉक जलकर राख हो गया है, जिससे करोड़ों रुपये के आर्थिक नुकसान का अनुमान है। हालांकि, नुकसान का सटीक आंकड़ा जांच और इन्वेंट्री के आकलन के बाद ही साफ हो सकेगा।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, दुकान मालिक की मीडिया से बहस

फायर ऑफिसर सजन कुमार लांबा ने बताया कि शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से होना प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा फोरेंसिक और तकनीकी जांच के बाद ही होगा।

दूसरी ओर, हादसे की खबर फैलते ही पूरे बाजार में सैकड़ों लोगों और स्थानीय दुकानदारों का जमावड़ा लग गया। इस अफरा-तफरी के दौरान जब मीडियाकर्मियों ने घटना की जानकारी लेने के लिए दुकान मालिक से संपर्क करने की कोशिश की, तो वे मानसिक तनाव और झल्लाहट में मीडिया से ही उलझ पड़े और बातचीत करने से साफ मना कर दिया। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather: हरियाणा में मानसून फिर हुआ मेहरबान, यमुनानगर समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।