Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Hisar Police Action: हिसार पुलिस का एक्शन: कॉलेज के बाहर छात्राओं को परेशान करने वाले 3 युवक हवालात में

AAmandeep Singh
हिसार पुलिस का एक्शन: कॉलेज के बाहर छात्राओं को परेशान करने वाले 3 युवक हवालात में
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हिसार। हिसार में छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अब और भी सख्त तेवर अपना रही है। जिला पुलिस की महिला समर्पित टीम ने आज शहर के एक कॉलेज के बाहर ‘ऑपरेशन मजनू’ जैसी मुस्तैदी दिखाते हुए तीन मनचलों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

ये तीनों युवक कॉलेज के मुख्य द्वार पर खड़े होकर अंदर आने-जाने वाली छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां और इशारे कर रहे थे। छात्राओं की परेशानी को भांपते हुए सादी वर्दी में गश्त कर रही टीम ने घेराबंदी कर इन्हें मौके पर ही दबोच लिया।

विज्ञापन

एसआई ममता की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

महिला समर्पित टीम की प्रभारी सब-इंस्पेक्टर ममता अपनी टीम के साथ सुरक्षा ऑडिट पर थीं। इसी दौरान उन्होंने देखा कि तीन लड़के कॉलेज के गेट को ब्लॉक करके खड़े हैं और वहां से गुजरने वाली लड़कियों को असहज कर रहे हैं। पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उन्हें संभलने का मौका नहीं दिया।

पूछताछ में और थाने की सख्ती के बाद तीनों ने अपनी हरकत स्वीकार की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 172 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें हवालात भेज दिया है।

एसपी की सख्त चेतावनी: सादी वर्दी में हर कोने पर है पुलिस की नजर

हिसार के पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धांत जैन ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर के स्कूलों, कॉलेजों, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिला पुलिस की विशेष टीमें सादी वर्दी में तैनात की गई हैं ताकि मनचलों की पहचान की जा सके। एसपी ने अपील की है कि यदि कोई भी छात्रा या महिला खुद को असुरक्षित महसूस करती है या कोई उन्हें परेशान करता है, तो वे बिना डरे तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1091 या 112 पर फोन करें।

विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।