Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Hisar SI Arrested: हिसार में रिश्वतखोर सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार; सिरसा ACB ने चाय की दुकान पर बिछाया था जाल

AAmandeep Singh
हिसार में रिश्वतखोर सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार; सिरसा ACB ने चाय की दुकान पर बिछाया था जाल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हिसार।  हिसार के एचटीएम (HTM) थाना परिसर के ठीक बाहर रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब सिरसा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक फिल्मी अंदाज में ट्रैप लगाकर सब-इंस्पेक्टर नेहरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिसकर्मी एक मामले में आरोपी पक्ष को फायदा पहुंचाने की एवज में 7 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए एसीबी ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। फिलहाल पुलिस महकमे में इस कार्रवाई के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है।

धोखाधड़ी के केस में मांगी थी ‘सुविधा शुल्क’

विज्ञापन

मामले की जड़ साल 2025 में दर्ज एक एफआईआर से जुड़ी है। शिव नगर कॉलोनी के रहने वाले सोमनाथ ने विजिलेंस टीम को दी शिकायत में बताया कि उसके और उसके भाई शुभम के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज था। इस केस की जांच सब-इंस्पेक्टर नेहरा सिंह कर रहे थे। आरोप है कि चालान पेश होने के बाद भी जांच अधिकारी ने सोमनाथ के भाई शुभम की जमानत जल्द करवाने और मुकदमे की धाराओं को हल्का करने के नाम पर रुपयों की डिमांड की थी। सौदा तय होने के बाद सोमनाथ ने इसकी सूचना गुप्त रूप से सिरसा एंटी करप्शन ब्यूरो को दे दी।

चाय की दुकान पर लगा ‘करप्शन’ का पहरा

योजना के मुताबिक, रविवार को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 7 हजार रुपये देना तय हुआ था। एसीबी टीम के एएसआई सत्यवान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। जैसे ही सब-इंस्पेक्टर नेहरा सिंह थाने से बाहर निकलकर पास की एक चाय की दुकान पर सोमनाथ से पैसे लेने पहुंचा, सादे कपड़ों में तैनात विजिलेंस टीम ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। केमिकल लगे नोटों के साथ पकड़े जाने के बाद आरोपी के पास बचने का कोई रास्ता नहीं बचा।

अदालत में पेशी और आगे की जांच

एंटी करप्शन ब्यूरो अब इस बात की भी गहराई से जांच कर रही है कि क्या इस रिश्वतखोरी के खेल में थाने का कोई और कर्मचारी या बिचौलिया भी शामिल है। सोमनाथ का आरोप है कि जांच अधिकारी लगातार दबाव बना रहा था, जिसके बाद उसे यह कड़ा कदम उठाना पड़ा। एसीबी ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।

विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।