Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Hisar News: हिसार में रातभर हंगामा: नशे में धुत महिला ने बीच सड़क रोकी कार, मंत्रियों को दी गालियां

AAmandeep Singh
हिसार में रातभर हंगामा: नशे में धुत महिला ने बीच सड़क रोकी कार, मंत्रियों को दी गालियां
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हिसार। हरियाणा के हिसार में बीती रात अनुशासन की धज्जियां उड़ती नजर आईं। कैंप चौक जैसे व्यस्त इलाके में एक महिला ने न केवल कानून को ठेंगे पर रखा, बल्कि बीच सड़क अपनी गाड़ी खड़ी कर जमकर उत्पात मचाया। राजस्थान नंबर की कार में सवार इस महिला ने खुद को सरकारी नर्सिंग ऑफिसर बताते हुए करीब 20 मिनट तक ट्रैफिक रोके रखा। आलम यह था कि महिला के गुस्से और गालियों के आगे राहगीर बेबस नजर आए और कैंप चौक से पुल की तरफ जाने वाला रास्ता पूरी तरह ठप हो गया।

“मैं किसी से नहीं डरती…” सरेराह दी मंत्रियों को गालियां

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रात करीब 11 बजे का समय था, जब महिला ने अचानक अपनी कार सड़क के बीचों-बीच रोक दी। वह गाड़ी से उतरी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस दौरान महिला ने आपा खोते हुए सत्तासीन मंत्रियों और सिस्टम को लेकर जमकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। जब कुछ लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, तो वह और भड़क गई और बार-बार अपना पद गिनाते हुए कहने लगी कि वह किसी से नहीं डरती। हंगामे के दौरान महिला के लड़खड़ाते कदम और बोलने के लहजे से साफ लग रहा था कि वह नशे में है।

बदतमीजी का बहाना और पुलिस की एंट्री

महिला का आरोप था कि वह आराम से अपनी गाड़ी चला रही थी, लेकिन किसी अन्य वाहन चालक ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। इसी बात का बदला लेने के लिए उसने सड़क जाम कर दी। हंगामे की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने जब गाड़ी हटाने को कहा, तो महिला उनसे भी उलझ गई। काफी देर तक चले ड्रामे के बाद पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर उसे रास्ते से हटाया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जांच तेज

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला का उग्र रूप साफ देखा जा सकता है। पुलिस अब कार के नंबर और महिला के ‘सरकारी पद’ के दावों की सच्चाई खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का हंगामा करना और यातायात बाधित करना कानूनी जुर्म है। जल्द ही महिला की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।

विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।