Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

रणजी में ऐतिहासिक जीत जम्मू-कश्मीर के युवाओं में बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाती है: नितिन नवीन

JJagmarg Desk
रणजी में ऐतिहासिक जीत जम्मू-कश्मीर के युवाओं में बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाती है: नितिन नवीन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी और कहा कि यह केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं में हो रहे परिवर्तन, बढ़ते आत्मविश्वास और विस्तारित अवसरों को दर्शाता है।

जम्मू-कश्मीर ने शनिवार को हुबली में खेले गए फाइनल मुकाबले में आठ बार की विजेता कर्नाटक को पहली पारी में बढ़त के आधार पर हराकर पहली बार रणजी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। नवीन ने एक पोस्ट में कहा कि जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को पहली बार प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी जीतने पर हार्दिक बधाई।

विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत जम्मू-कश्मीर के युवाओं में हो रहे परिवर्तन, बढ़ते आत्मविश्वास और विस्तारित अवसरों को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह एक गौरवपूर्ण क्षण है जो स्थिरता, विकास और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।

जम्मू-कश्मीर ने 67 साल पहले भारत की प्रमुख घरेलू प्रतियोगिता में पदार्पण किया था। इससे पहले जम्मू-कश्मीर 2013-14, 2019-20 और 2024-25 में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा था लेकिन इससे आगे नहीं बढ़ पाया था।

अनुभव के मामले में दोनों टीमों के बीच काफी अंतर होने के बावजूद, फाइनल एकतरफा साबित हुआ क्योंकि कर्नाटक की ओर से खेलने वाले 11 खिलाड़ियों में केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, कप्तान देवदत्त पडिक्कल और प्रसिद्ध कृष्णा सहित चार भारतीय टेस्ट क्रिकेटर शामिल थे।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।