Breaking News
पंचकूला में SIR पर कांग्रेस का प्रदर्शन: प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़े तो पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोकाBigg Boss 20: बिग बॉस 20 में राशन टास्क पर मचा बवाल, लव गिल के दांव से खाली हुई घर की तिजोरीRail Ticket Rules: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब एक ही मोबाइल से बुक करें परिवार के 6 सीजन टिकट, जानिए नए नियमPunjab Congress President Pargat Singh ने गोल्डन टेंपल में माथा टेकाचंडीगढ़ में ड्रग नेटवर्क पर ऑपरेशन सेल का बड़ा एक्शन: 4 आरोपी 2 करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, एक का पिता पंजाब पुलिस में SIपंचकूला में SIR पर कांग्रेस का प्रदर्शन: प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़े तो पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोकाBigg Boss 20: बिग बॉस 20 में राशन टास्क पर मचा बवाल, लव गिल के दांव से खाली हुई घर की तिजोरीRail Ticket Rules: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब एक ही मोबाइल से बुक करें परिवार के 6 सीजन टिकट, जानिए नए नियमPunjab Congress President Pargat Singh ने गोल्डन टेंपल में माथा टेकाचंडीगढ़ में ड्रग नेटवर्क पर ऑपरेशन सेल का बड़ा एक्शन: 4 आरोपी 2 करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, एक का पिता पंजाब पुलिस में SI

HSGMC Budget Dispute: HSGMC में बजट पर घमासान, 4 सदस्यों के घर के बाहर धरना देगी सिख संगत, जगदीश सिंह झींडा का ऐलान

GGaganpreet Kaur
HSGMC Budget Dispute: HSGMC में बजट पर घमासान, 4 सदस्यों के घर के बाहर धरना देगी सिख संगत, जगदीश सिंह झींडा का ऐलान

HSGMC में बजट पर घमासान, 4 सदस्यों के घर के बाहर धरना देगी सिख संगत

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

HSGMC Budget Dispute: हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के भीतर पिछले डेढ़ साल से चला आ रहा बजट विवाद अब शांत होने के बजाय और गहरा गया है। कमेटी के हेड ऑफिस कुरुक्षेत्र में बुलाई गई अहम बैठक बेनतीजा खत्म होने के बाद प्रधान जगदीश सिंह झींडा (JagdishSinghJhindha) ने आक्रामक रुख अपना लिया है। झींडा ने स्पष्ट किया है कि बजट में बार-बार रोड़ा अटकाने वाले कार्यकारिणी सदस्यों के रवैये को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सिख संगत को साथ लेकर सीधे उनके घरों के बाहर मोर्चा खोला जाएगा।

कुरुक्षेत्र बैठक में नहीं पूरी हुई गणपूर्ति, दो घंटे इंतजार के बाद भड़के प्रधान

विज्ञापन

कमेटी का वार्षिक बजट पास कराने के सिलसिले में कुरुक्षेत्र स्थित मुख्य कार्यालय में एग्जीक्यूटिव की आपात बैठक बुलाई गई थी। 11 सदस्यीय कार्यकारिणी में से बैठक में केवल 7 मेंबर ही पहुंचे, जिसके कारण बजट पास करने के लिए जरूरी कोरम पूरा नहीं हो सका। प्रधान जगदीश सिंह झींडा करीब दो घंटे तक अनुपस्थित सदस्यों का इंतजार करते रहे, लेकिन उनकी तरफ से कोई आधिकारिक सूचना या संदेश नहीं आया। कोरम के अभाव में बैठक रद्द करनी पड़ी, जिससे पिछले 18 महीनों से लंबित पड़ा बजट एक बार फिर हवा में लटक गया।

4 सदस्यों के नाम सार्वजनिक, झींडा बोले— ‘सिख संगत मांगेगी जवाब’

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए झींडा ने गैर-हाजिर रहे चारों सदस्यों के नाम सार्वजनिक कर दिए। इनमें सीनियर वाइस प्रधान गुरमीत सिंह मीता, वाइस प्रधान गुरबीर सिंह, सिरसा से जगतार सिंह और नारनौंद से तजेंद्र पाल सिंह शामिल हैं। झींडा ने आरोप लगाया कि ये चार सदस्य जानबूझकर कमेटी के कामकाज को प्रभावित करने के लिए अड़ंगा डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिख संगत इन सदस्यों के घर के बाहर धरना देकर पूछेगी कि जब उन्हें गुरुद्वारों की सेवा और व्यवस्था संभालने के लिए चुना गया था, तो वे बजट रोकने का काम क्यों कर रहे हैं।

गुरुद्वारों के विकास कार्य ठप, CM नायब सैनी से हस्तक्षेप की मांग

बजट पास न होने का सीधा असर राज्य के गुरुद्वारों के रखरखाव, मुलाजिमों की व्यवस्था और धार्मिक गतिविधियों पर पड़ रहा है। मामला इससे पहले सिख जुडिशियल आयोग तक भी जा चुका है। झींडा ने बताया कि इस प्रशासनिक गतिरोध को दूर करने के लिए उन्होंने हाल ही में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर HSGMC के एक्ट में जरूरी सुधार की मांग की थी। वे जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर इस मामले में राज्य सरकार से हस्तक्षेप करने का आग्रह करेंगे। इसके अलावा झींडा ने देशभर के गुरुद्वारों के लिए ‘ऑल इंडिया गुरुद्वारा एक्ट’ बनाने की वकालत भी की।

यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र में मानवता शर्मसार, झाड़ियों में मिली 15-20 दिन की नवजात, चींटियां नोच रही थीं शरीर

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।