Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

HSSC Haryana Police PMT: हरियाणा पुलिस भर्ती का काउंटडाउन शुरू! 20 अप्रैल से ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा PMT, जानें नियम

AAmandeep Singh
हरियाणा पुलिस भर्ती का काउंटडाउन शुरू! 20 अप्रैल से ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा PMT, जानें नियम
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए ‘फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट’ (PMT) का बिगुल फूंक दिया है। आगामी 20 अप्रैल से पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शारीरिक माप परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। करीब 2.80 लाख आवेदकों में से मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए 15 गुना अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया है।

आयोग ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सख्त समय सारणी तैयार की है। अभ्यर्थियों को प्रतिदिन चार बैचों में बुलाया जा रहा है, जिसमें हर दिन लगभग 700 युवाओं का मापन होगा। आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया करीब 60 से 80 दिनों तक चलने की संभावना है। सबसे पहले पुलिस विभाग के अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा, जिसके बाद अन्य विभागों की कतार लगेगी। स्टेडियम के एंट्री गेट पर अभ्यर्थियों की [Aadhaar Redacted] (पहचान पत्र) और एडमिट कार्ड की गहन जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन

जर्मनी की तकनीक से होगा पारदर्शी मापन

भर्ती में किसी भी तरह की धांधली या मानवीय त्रुटि की गुंजाइश खत्म करने के लिए HSSC ने इस बार आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। मुख्य हॉल में एक साथ 21 अभ्यर्थी जर्मनी की आधुनिक मशीनों पर अपनी लंबाई, वजन और छाती का माप दे सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई अभ्यर्थी मशीन के मापन से असंतुष्ट है, तो वह तुरंत अपील काउंटर पर जाकर दोबारा मापन की मांग कर सकता है।

सिखों के लिए विशेष प्रबंध और गर्भवती महिलाओं को हिदायत

आयोग ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सिख समुदाय के अभ्यर्थियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। धार्मिक मर्यादाओं का सम्मान करते हुए उनके मापन के लिए अलग व्यवस्था की गई है और वहां सिख कर्मचारियों की ही ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, गर्भवती महिला अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य किया गया है। फिलहाल केवल पुरुष उम्मीदवारों का शेड्यूल जारी हुआ है, महिलाओं के लिए अलग से तारीखों का ऐलान होगा।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

आयोग ने सख्त चेतावनी दी है कि कोई भी अभ्यर्थी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए किसी भी तरह के ‘एनर्जी बूस्टर’ या प्रतिबंधित दवाओं का सेवन न करें। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जीरकपुर से सुबह 5 बजे से ही 10 विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। स्टेडियम परिसर में सामान जमा करने के लिए बैगेज काउंटर और थके हुए अभ्यर्थियों के लिए रेस्ट एरिया भी बनाया गया है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।