Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

मुझे बेवजह भाजपा की ‘बी’ टीम कहकर बदनाम किया जाता है : ओवैसी

JJagmarg Desk
मुझे बेवजह भाजपा की ‘बी’ टीम कहकर बदनाम किया जाता है : ओवैसी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नयी दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि उन्हें बेवजह भाजपा की ‘बी’ टीम कहकर बदनाम किया जाता है।

उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए संसद के निचले सदन में लाये गए संकल्प पर चर्चा में भाग लेते हुए यह बात कही। ओवैसी ने कहा कि मुझे बेवजह बदनाम किया जाता है कि मैं आपकी (भाजपा) ‘बी’ टीम हूं। मुझे थोड़ा वक्त दे दीजिए ताकि सत्तापक्ष के खिलाफ बोल सकूं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे देश में शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धांत है। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका से स्वतंत्र है। लेकिन हम पिछले कुछ समय से यह बार-बार देख रहे हैं कि कार्यपालिका, विधायिका पर कब्जा करते जा रहा है।

उन्होंने उनकी पार्टी को सत्तापक्ष या विपक्ष से जोड़ कर देखे जाने का परोक्ष रूप से संदर्भ देते हुए कहा कि मैं यह कहना चाहता हूं कि हम स्वतंत्र संसद के सदस्य हैं, हम यहां किसी राजनीतिक दल के बंधुआ मजदूर नहीं हैं।

ओवैसी ने कहा कि सरकार कैसे हस्तक्षेप कर रही है, यह इस बात से जाहिर होता है कि मीडिया जानती है कि सरकार इस सत्र में महिला आरक्षण विधेयक लाने जा रही है लेकिन हम नहीं जानते और यह सदन भी इससे अवगत नहीं है। तो इस सदन की क्या गरिमा रह जाती है? उन्होंने दावा किया कि संकल्प लाने के दौरान विपक्ष ने उस पर हस्ताक्षर करने के लिए उनसे नहीं कहा था।

एआईएमआईएम सांसद ने कहा कि हमसे नहीं पूछा गया हस्ताक्षर करते वक्त। क्या विपक्षी एकजुटता के नाम पर हम गुलाम बन जाएंगे? नहीं बनेंगे गुलाम। उपराष्ट्रपति के चुनाव के समय भी हमसे नहीं पूछा गया था।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।