Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

अगर पहली फिल्म में मेरा किरदार जीवित रहता तो ‘बॉर्डर 2’ में जरूर काम करता: सुनील शेट्टी

VVinita Kohli
अगर पहली फिल्म में मेरा किरदार जीवित रहता तो ‘बॉर्डर 2’ में जरूर काम करता: सुनील शेट्टी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मुंबई: अभिनेता सुनील शेट्टी 1997 में आई फिल्म ‘‘बॉर्डर’’ को अपने करियर की शानदार फिल्मों में से एक मानते हैं और उनका कहना है कि अगर फिल्म में उनके किरदार की मौत न हुई होती तो वह इसके सीक्वल में जरूर नजर आते। शेट्टी (64) सोमवार शाम को ‘जाते हुए लम्हों’ गाने के लॉन्च में शामिल हुए, जो युद्ध पर आधारित फिल्म ‘बॉर्डर’ के गाने का ही रीमेक है और इसे फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में शामिल किया गया है। ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ‘‘बॉर्डर’’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की वास्तविक घटनाओं पर आधारित थी जिसमें शेट्टी ने कैप्टन भैरों सिंह की भूमिका निभाई थी। सिंह भारतीय सेना में अधिकारी थे और युद्ध में शहीद हो गए थे। ‘बॉर्डर’ जेपी दत्ता ने बनाई थी।

विज्ञापन

शेट्टी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘मैं इस फिल्म (बॉर्डर) को कभी नहीं भूलूंगा… जब मुझे यह किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला था तो मैं डर गया था। मुझे लगा कि क्या मैं इस किरदार को निभा पाऊंगा, क्योंकि पर्दे पर कोई काल्पनिक किरदार निभाना आसान है लेकिन असल जिंदगी का कोई किरदार निभाना बहुत मुश्किल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब मुझे अपने किरदार की मौत वाला सीन मिला, तो मैं बहुत खुश था। देश के लिए मरने पर अच्छा लगता है। लेकिन पहली बार मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं ‘बॉर्डर’ में जिंदा रहता, तो शायद ‘बॉर्डर 2’ का भी हिस्सा बनता। मुझे हमेशा वर्दी पहनने की इच्छा रही है।’’ अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी सहित कई नए कलाकार दिखाई देंगे।

शेट्टी ने कहा कि 2021 में आई फिल्म ‘तड़प’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले उनके बेटे अहान को मौका देने के लिए वह फिल्म निर्माता के आभारी हैं। सुनील शेट्टी ने कहा, ‘‘यह उसकी (बेटे की) दूसरी फिल्म है और उसे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी दूसरी ही फिल्म में नौसेना अधिकारी की भूमिका निभाने का अवसर मिलना- और संभवतः भारतीय सिनेमा में चित्रित होने वाले पहले नौसेना अधिकारियों में से एक की भूमिका निभाना – वास्तव में खास है। मैं खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।’’ वहीं, अहान शेट्टी ने फिल्म को ‘‘बेहद खास’’ बताया और उन्होंने अपने माता-पिता और सह-कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

मुंबई की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।