Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पंजाब की सत्ता में अगर भाजपा आई, तो धर्मांतरण रोधी कानून लाया जाएगा : अमित शाह

JJagmarg Desk
पंजाब की सत्ता में अगर भाजपा आई, तो धर्मांतरण रोधी कानून लाया जाएगा : अमित शाह
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मोगा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि अगर 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब में सरकार बनाती है, तो राज्य में धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून लाया जाएगा। शाह ने यहां आयोजित ‘बदलाव’ रैली को संबोधित करते हुए पंजाब में धर्मांतरण का मुद्दा उठाया और कहा कि पूरा राज्य इससे पीड़ित है।

उन्होंने कहा कि पूरा पंजाब धर्मांतरण की समस्या से जूझ रहा है। मैं अपने सभी हिंदू और सिख भाइयों और बहनों से कह रहा हूं, आप एक बार भाजपा की सरकार बनाएं, हम धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक लाएंगे।

विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने सवाल किया कि क्या कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) को इसकी जानकारी नहीं है? उन्होंने दोनों दलों पर वोट बैंक की राजनीति के लिए धर्मांतरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर ने धर्मांतरण रोकने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

उन्होंने कहा कि मैं आज इसी धरती से यह कहना चाहता हूं कि अगर गुरु तेग बहादुर जी नहीं होते, तो आज भारत में एक भी हिंदू नहीं बचता। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर के बलिदान ने ही इस देश को कायम रखा है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव से लेकर गुरु गोविंद सिंह तक, मैं सभी गुरुओं को नमन करता हूं।

शाह ने इस महीने की शुरुआत में मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब में धर्मांतरण के बारे में बात की थी और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य की आम आदमी सरकार से ‘प्रलोभन’देकर धर्मांतरण कराने की प्रक्रिया को समाप्त करने की अपील की थी।

शाह नवी मुंबई के खारघर में गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिंद-दी-चादर’ स्मरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।