Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

फतेहपुर में पुरानी मजार पर तोड़फोड़ के मामले में बजरंग दल का एक पदाधिकारी हिरासत में लिया गया

VVinita Kohli
फतेहपुर में पुरानी मजार पर तोड़फोड़ के मामले में बजरंग दल का एक पदाधिकारी हिरासत में लिया गया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फतेहपुर: फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव में एक पुरानी मजार पर तोड़फोड़ के मामले में बजरंग दल के एक पदाधिकारी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नरेंद्र हिंदू के नेतृत्व में बजरंग दल के कथित कार्यकर्ताओं का एक समूह मंगलवार शाम हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव में स्थित मजार पर इकट्ठा हुआ और हथौड़ों व लाठियों से उसमें तोड़फोड़ की। माना जाता है कि यह मजार कई दशक पुरानी है। घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोगों मजार में तोड़फोड़ करते हुए चेतावनी देते और बांग्लादेश का जिक्र करते देखा जा सकता है। 

विज्ञापन

वीडियो के वायरल होने के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। पुलिस ने बताया कि बाद में संबंधित सोशल मीडिया खाते से वह वीडियो हटा दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एहतियातन इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में बजरंग दल के भिटौरा ब्लॉक संयोजक के रूप में पहचाने गए नरेंद्र हिंदू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो सहित मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह और हुसैनगंज थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने बुधवार को पुलिस बल के साथ मवई गांव का दौरा किया और उस स्थान का मुआयना किया, जहां मजार को नुकसान पहुंचाया गया था। थाना प्रभारी ने संवाददाताओं को बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और बजरंग दल के भिटौरा ब्लॉक संयोजक नरेंद्र हिंदू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी का दावा है कि यह घटना बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा के विरोध में की गई थी। नरेंद्र को हिरासत में लिए जाने के बाद बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता इलाके में इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद एहतियातन तीन थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में स्थिति तनावपूर्ण जरूर है, लेकिन पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।