Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

स्टार्टअप्स के दम पर बदल रहा भारत, छोटे शहर बन रहे नई ताकत: अनुराग ठाकुर

VVinita Kohli
स्टार्टअप्स के दम पर बदल रहा भारत, छोटे शहर बन रहे नई ताकत: अनुराग ठाकुर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि देश में स्टार्टअप्स की बढ़ती संख्या, खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में, केंद्र सरकार की नीतियों पर निवेशकों और उद्योग जगत के बढ़ते भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि आज 50 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप्स छोटे शहरों में पंजीकृत हो रहे हैं, जो भारत के बदलते उद्यमशील परिदृश्य को दर्शाता है। शनिवार को टाईकॉन चंडीगढ़ 2026 में संबोधित करते हुए ठाकुर ने स्टार्टअप संस्थापकों और युवा उद्यमियों से आह्वान किया कि वे पिछले एक दशक में लागू किए गए नीतिगत सुधारों और कानूनों से उत्पन्न अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि भारत अब संभावनाओं का देश भर नहीं रहा, बल्कि अपनी क्षमता को साकार कर चुका है और अब वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर है।” उन्होंने बताया कि करीब 4.18 ट्रिलियन डॉलर के जीडीपी के साथ भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। ठाकुर ने कहा कि देश में 2.12 लाख से अधिक डीपीआईआईटी-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स और 120 से अधिक यूनिकॉर्न हैं, जिससे भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है। उन्होंने आईटी, नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्रों में भारत की संभावनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि देश वैश्विक स्तर पर प्रभाव डालने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

उन्होंने स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, इन्सॉल्वेंसी कोड सुधार और ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ जैसे कदमों को पूंजी सृजन और आर्थिक वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान टाई चंडीगढ़ के अध्यक्ष पुनीत वर्मा के साथ संवाद में ठाकुर ने अपने जीवन से जुड़े अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि उन्हें क्रिकेट से विशेष लगाव था और वे राजनीति में आने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन परिस्थितियों ने उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला में विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण से जुड़े अनुभवों ने उनके सार्वजनिक जीवन की दिशा तय की। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि कठिनाइयों से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आज धर्मशाला का स्टेडियम देश-विदेश के क्रिकेट प्रेमियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सच्चा क्रिकेट प्रशंसक वही है, जो अपनी मेहनत की कमाई से टिकट खरीदकर मैच देखने आता है और उसे बेहतरीन अनुभव मिलना चाहिए। टाई चंडीगढ़ आज क्षेत्र का प्रमुख उद्यमशीलता सम्मेलन बन चुका है, जहां उद्योग जगत, निवेशकों और स्टार्टअप्स के बीच विचारों का आदान-प्रदान होता है और नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त होता है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।