Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने अपना अस्तित्व खोया, मोदी की ‘चुप्पी’ से उठे सवाल: राउत

JJagmarg Desk
पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने अपना अस्तित्व खोया, मोदी की ‘चुप्पी’ से उठे सवाल: राउत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मुंबई: शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (उबाठा) के नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले के बाद पश्चिम एशिया में शुरू हुए युद्ध के घटनाक्रम के बीच भारत एक राष्ट्र के रूप में ‘अपना अस्तित्व पूरी तरह खो चुका है’।

राज्यसभा सदस्य ने यह भी कहा कि अमेरिका और इजराइल वैश्विक स्तर पर दादागीरी कर रहे हैं जबकि भारत जैसे बड़े देश, जो कल तक अपनी बहादुरी का बखान कर रहे थे, इन दादागीरी करने वालों के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

राउत ने शिवसेना (उबाठा) के मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोकठोक’ में कहा कि भारत को ईरान युद्ध को रोकने में पहल करनी चाहिए थी, जो एक ज्वलंत मुद्दा बन गया है। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय नेतृत्व की खोखली सच्चाई दुनिया के सामने आ गई है। शिवसेना (उबाठा) नेता ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस संकट पर एक शब्द भी नहीं बोला है।

राउत ने कहा कि जब पश्चिम एशिया में युद्ध छिड़ा, तो भारत ने एक देश के रूप में इन सभी घटनाक्रम के बीच अपना अस्तित्व पूरी तरह से खो दिया। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल का मानना ​​था कि ईरान को ‘कॉकरोच’ की तरह कुचला जा सकता है।

उन्होंने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की हत्या के बाद उन्हें (अमेरिका और इजराइल को) लगा कि युद्ध समाप्त हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राउत ने कहा कि कई ईरानी नेता व सैन्यकर्मी मारे गए लेकिन फिर भी ईरान, इजराइल से लड़ रहा है और उस पर हमला कर रहा है।

उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और इजराइल वैश्विक दादागीरी कर रहे हैं और भारत जैसे बड़े देश, जो बहादुरी का दावा करते हैं, उनके एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

महाराष्ट्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।