Breaking News
Apple Sabzi Recipe: बच्चों के टिफिन और डिनर के लिए परफेक्ट, घर पर यूं बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल सेब की खट्टी-मीठी सब्जीराजस्थान में पंचायत चुनाव की वोटिंग जारी, जोधपुर में 51.22% और नागौर में 50.18% मतदानभारत ने 225 रन का लक्ष्य चेज कर बनाया रिकॉर्ड; न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, नमन धीर ने छक्का लगाकर दिलाई जीतKurukshetra electricity strike: कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में बिजली हड़ताल का असर, सबस्टेशन पर पटवारी और पुलिस तैनात, कई गांवों में अंधेराNarnaul: 31 दिसंबर तक चरणबद्ध ढंग से हटाए जाएंगे डीजल ऑटो रिक्शा सड़कों की धूल, निर्माण स्थलों और औद्योगिक प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए अधिकारियों को निर्देशApple Sabzi Recipe: बच्चों के टिफिन और डिनर के लिए परफेक्ट, घर पर यूं बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल सेब की खट्टी-मीठी सब्जीराजस्थान में पंचायत चुनाव की वोटिंग जारी, जोधपुर में 51.22% और नागौर में 50.18% मतदानभारत ने 225 रन का लक्ष्य चेज कर बनाया रिकॉर्ड; न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, नमन धीर ने छक्का लगाकर दिलाई जीतKurukshetra electricity strike: कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में बिजली हड़ताल का असर, सबस्टेशन पर पटवारी और पुलिस तैनात, कई गांवों में अंधेराNarnaul: 31 दिसंबर तक चरणबद्ध ढंग से हटाए जाएंगे डीजल ऑटो रिक्शा सड़कों की धूल, निर्माण स्थलों और औद्योगिक प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए अधिकारियों को निर्देश

भारत ने 225 रन का लक्ष्य चेज कर बनाया रिकॉर्ड; न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, नमन धीर ने छक्का लगाकर दिलाई जीत

India vs New Zealand T20 भारत ने 225 रन का लक्ष्य चेज कर बनाया रिकॉर्ड; न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, नमन धीर ने छक्का लगाकर दिलाई जीत

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी-20

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

India vs New Zealand T20: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने 225 रन का लक्ष्य 19.4 ओवर में 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मुकाबले का सबसे रोमांचक पल आखिरी ओवरों में आया, जब नमन धीर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। नमन धीर ने महज 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चौके और छक्के लगाकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। जीत के लिए जरूरी रन पूरे करने के दौरान नमन ने छक्का लगाकर मुकाबला भारत के नाम कर दिया। इस जीत के साथ भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले भारतीय टीम ने 2019 में हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ 208 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ 225 रन का लक्ष्य हासिल कर टीम इंडिया ने अपना पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

संजू सैमसन की फिफ्टी, श्रेयस अय्यर और नमन ने संभाली पारी

225 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने शुरुआती ओवरों में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। अभिषेक शर्मा ने एडम मिल्ने के एक ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाकर 26 रन बटोरे। वहीं, संजू सैमसन ने लॉकी फर्ग्यूसन के ओवर में तीन चौके और एक छक्का लगाया। संजू ने सिर्फ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 67 रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर बोल्ड हुए। अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों पर 29 रन बनाए, लेकिन माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर एडम मिल्ने को कैच दे बैठे। इसके बाद तिलक वर्मा 6 रन और ईशान किशन 1 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे भारत की पारी पर दबाव बढ़ा।

विज्ञापन

मध्यक्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने मैट हेनरी के 14वें ओवर में 20 रन बटोरे। अय्यर ने दो छक्के लगाए, जबकि अक्षर ने भी चौका जड़ा। अक्षर पटेल 14 गेंदों पर 24 रन बनाकर लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर आउट हुए। श्रेयस अय्यर ने 28 गेंदों पर 42 रन बनाए। उनकी पारी में एक चौका और दो छक्के शामिल रहे। वह एडम मिल्ने की गेंद पर मिचेल सैंटनर को कैच दे बैठे। इसके बाद नमन धीर ने जिम्मेदारी संभाली और तेजी से रन बनाते हुए भारत को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

ग्लेन फिलिप्स के 82 रन, न्यूजीलैंड ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के सामने 225 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक अंदाज अपनाया और पारी की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम का स्कोर 225 रन तक पहुंचाया। माइकल ब्रेसवेल 6 गेंदों पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे।फिलिप्स ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर मयंक यादव की शॉर्ट गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद भी उन्होंने बड़े शॉट खेलने जारी रखे। अक्षर पटेल के ओवर में उन्होंने लगातार तीन चौके लगाए और न्यूजीलैंड की रन गति को तेज किया।

बेवॉन जैकब्स ने भी 16 गेंदों पर 31 रन की तेज पारी खेली और तीन छक्के लगाए। वह अर्शदीप सिंह की गेंद पर रनआउट हुए। इस दौरान न्यूजीलैंड को एक फ्री-हिट पर कैच के बावजूद विकेट नहीं मिला, क्योंकि भुवनेश्वर कुमार की गेंद को अंपायर ने नो-बॉल करार दिया था। मैच के 18वें ओवर में माइकल ब्रेसवेल को नीतीश कुमार रेड्डी ने एलबीडब्ल्यू आउट दिया, लेकिन ब्रेसवेल ने डीआरएस लिया। रीप्ले में गेंद लेग स्टंप के बाहर जाती दिखाई दी, जिसके बाद थर्ड अंपायर ने मैदानी फैसले को बदल दिया। ब्रेसवेल नॉटआउट रहे। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 225 रन बनाकर इसी साल जनवरी में तिरुवनंतपुरम में बनाए अपने सबसे बड़े टी-20 स्कोर की बराबरी की। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

आज भारत-न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला, ईशान किशन के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

क्रिकेट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।