Breaking News
Aaj Ka Ank Rashifal: अंक राशिफल 15 अक्टूबर, जन्म तारीख से जानिए गुरुवार का दिन आपके करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगाLudhiana Minor Gang Rape: लुधियाना में अनाथ नाबालिग से गैंगरेप, होटल में नशीली ड्रिंक पिलाकर की दरिंदगीAmritsar News: अमृतसर में पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ लूट, पिस्तौल के बल पर कैश लूटा, फायरिंग से मची अफरा-तफरीKurukshetra KDB road accident: कुरुक्षेत्र में बेकाबू कैंटर जिम की पार्किंग में घुसा, दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्तMoonrise Time Today: आज कपर्दिश चतुर्थी, जानिए चंद्रोदय का समय और चंद्र दर्शन से जुड़े जरूरी नियमAaj Ka Ank Rashifal: अंक राशिफल 15 अक्टूबर, जन्म तारीख से जानिए गुरुवार का दिन आपके करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगाLudhiana Minor Gang Rape: लुधियाना में अनाथ नाबालिग से गैंगरेप, होटल में नशीली ड्रिंक पिलाकर की दरिंदगीAmritsar News: अमृतसर में पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ लूट, पिस्तौल के बल पर कैश लूटा, फायरिंग से मची अफरा-तफरीKurukshetra KDB road accident: कुरुक्षेत्र में बेकाबू कैंटर जिम की पार्किंग में घुसा, दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्तMoonrise Time Today: आज कपर्दिश चतुर्थी, जानिए चंद्रोदय का समय और चंद्र दर्शन से जुड़े जरूरी नियम

Indian Couple Viral: “अमेरिका मत आओ” US में बसे भारतीय कपल ने युवाओं को दी सलाह, वायरल हुआ वीडियो

AAmandeep Singh
शेयर करें
Indian Couple Viral: "अमेरिका मत आओ": US में बसे भारतीय कपल ने युवाओं को दी सलाह, वायरल हुआ वीडियो

“अमेरिका मत आओ”: US में बसे भारतीय कपल ने युवाओं को दी सलाह, वायरल हुआ वीडियो

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Indian Couple Viral: पढ़ाई और बेहतर भविष्य की चाह में हर साल हजारों युवा विदेश, खासकर अमेरिका का रुख करते हैं। लेकिन अमेरिका में सालों से रह रहे एक भारतीय दंपति का मानना है कि अब हवा का रुख बदल चुका है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक स्ट्रीट इंटरव्यू में सुहास और प्रियंका नामक कपल ने युवाओं को सख्त सलाह दी है कि वे अमेरिका आने का फैसला जल्दबाजी में न लें। उनका साफ कहना है कि जो सहूलियतें और करियर के मौके लोग कभी अमेरिका आकर तलाशते थे, वे तमाम अवसर अब भारत में ही आसानी से मिल रहे हैं।

वीजा की अनिश्चितता और मानसिक तनाव सबसे बड़ी चुनौती

विज्ञापन

इंटरव्यू के दौरान जब सुहास से पूछा गया कि वे विदेश आने का सपना देखने वाली नई पीढ़ी से क्या कहना चाहेंगे, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के कहा—”मत आओ।” अपने इस कड़े रुख की वजह बताते हुए सुहास ने कहा कि जब वे अमेरिका आए थे, तब भारत के हालात अलग थे और वहां बेहतर जीवन स्तर पाना आसान विकल्प लगता था। लेकिन आज के दौर में भारतीयों के लिए वीजा का संकट, ग्रीन कार्ड का दशकों लंबा इंतजार और हर वक्त नौकरी जाने का डर एक ऐसा मानसिक तनाव बन चुका है, जिसकी भरपाई कोई डॉलर नहीं कर सकता।

सांस्कृतिक दूरी और अपनों का अभाव

कपल ने विदेश में बसने के व्यक्तिगत और सामाजिक नुकसानों पर भी बेबाकी से बात की। उन्होंने कहा कि अपने परिवार, दोस्तों और अपनी मिट्टी से दूर किसी अजनबी मुल्क में पूरी तरह रचना-बसना बेहद मुश्किल होता है।

इतने साल बीत जाने के बाद भी उन्हें अमेरिका में वह अपनापन महसूस नहीं होता जो भारत में था। इसके अलावा वीजा नियमों के कारण लाइफ पार्टनर के करियर पर लगने वाला ब्रेक भी परिवारों के लिए एक बड़ी आर्थिक और मानसिक कीमत साबित होता है।

“अगर आज फैसला लेना होता, तो कभी अमेरिका नहीं आता”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Darshana (@darshanaconnects)

जब सोशल मीडिया यूजर्स ने सुहास से सवाल किया कि अगर वहां इतनी ही दिक्कतें हैं तो वे खुद भारत वापस क्यों नहीं लौट जाते? इस पर उन्होंने बहुत व्यावहारिक जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक बार जब आप विदेश में अपनी पूरी गृहस्थी और जिंदगी स्थापित कर लेते हैं, तो सब कुछ छोड़कर वापस लौटना बेहद खर्चीला और मानसिक रूप से जटिल फैसला होता है।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “अगर मुझे यह फैसला फिर से लेना पड़ता, तो मैं कभी अपना देश छोड़कर अमेरिका आने की गलती नहीं करता।” उनके इस बयान ने अब इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है, जहां कुछ लोग उनके विचारों का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ इसे उनका व्यक्तिगत अनुभव बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें– Robot Waiter Viral: मुरथल के ढाबे में रोबोट वेटर का जलवा, पराठों के साथ मिला हाई-टेक सर्विस का जायका

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।