Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

भारतीयों में बढ़ा महंगे स्मार्टफोन का क्रेज: Apple ने रचा इतिहास, बाजार की कमाई में 28% हिस्सेदारी पर कब्जा

JJagmarg Desk
भारतीयों में बढ़ा महंगे स्मार्टफोन का क्रेज: Apple ने रचा इतिहास, बाजार की कमाई में 28% हिस्सेदारी पर कब्जा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

दिल्ली: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब लोग सस्ते फोन के बजाय प्रीमियम और महंगे स्मार्टफोन खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा दिग्गज टेक कंपनी एप्पल को हुआ है। काउंटरपॉइंट रिसर्च की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में एप्पल ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 28% मूल्य हिस्सेदारी हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इसका मतलब है कि भारत में स्मार्टफोन की बिक्री से होने वाली कुल कमाई का 28% हिस्सा अकेले एप्पल के पास गया है।

विज्ञापन

क्यों बढ़ी एप्पल की लोकप्रियता?

16 सीरीज की सफलता: नए मॉडल को भारतीयों ने हाथों-हाथ लिया। विशेष रूप से iPhone 16 Plus 2025 में भारत में सबसे ज्यादा आयात किया जाने वाला मॉडल रहा। महंगे फोन अब आम आदमी की पहुंच में आ गए हैं क्योंकि 30,000 रुपये से ऊपर के दो-तिहाई फोन अब किस्तों (EMI) पर खरीदे जा रहे हैं। फोन के बदले नए आईफोन पर मिलने वाली भारी छूट ने भी ग्राहकों को आकर्षित किया।

बाजार की तस्वीर: संख्या कम, कीमत ज्यादा

हैरानी की बात यह है कि बाजार में बिकने वाले फोन की संख्या में सिर्फ 1% की मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन बाजार की कुल वैल्यू 8% बढ़ गई है। यह साफ दर्शाता है कि भारतीय अब बजट फोन छोड़कर महंगे मॉडल्स की ओर शिफ्ट हो रहे हैं।

अन्य ब्रांड्स का प्रदर्शन

फोल्डेबल फोन के सेगमेंट में सैमसंग का एकतरफा राज रहा। 2025 में फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार के 88% हिस्से पर सैमसंग का कब्जा रहा। वहीं बिक्री की संख्या के मामले में मोटोरोला सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड बनकर उभरा है।

विज्ञापन

व्यापार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।