Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Indias Got Latent 2: ओरी ने समय रैना को दिखाई ‘औकात’, शो में विवादित टिप्पणी पर भड़के, बोले- ‘अंदर गए तो बाहर नहीं आओगे’

Indias Got Latent 2: ओरी ने समय रैना को दिखाई 'औकात', शो में विवादित टिप्पणी पर भड़के, बोले- 'अंदर गए तो बाहर नहीं आओगे'

ओरी ने समय रैना को दिखाई ‘औकात’, शो में विवादित टिप्पणी पर भड़के

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Indias Got Latent 2: इंटरनेट और स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में अपने बेबाक और बोल्ड कंटेंट के लिए पहचाने जाने वाले समय रैना अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ के नए एपिसोड को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार शो की जजिंग पैनल पर अर्चना पूरन सिंह, शैरन वर्मा और निशांत सूरी के साथ सोशल मीडिया स्टार ओरहान अवात्रामनी उर्फ ओरी मेहमान बनकर पहुंचे थे। पूरा शो जहां हंसी-मजाक और रोस्टिंग से भरपूर था, वहीं एक मोड़ पर समय रैना का कमेंट ओरी को इतना नागवार गुजरा कि सेट का माहौल अचानक काफी तनावपूर्ण हो गया।

‘वेयर देयर इज ए विल, देयर इज ए गे…’ कमेंट पर बिगड़ा खेल

विज्ञापन

एपिसोड की शुरुआत में ओरी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि वह शो में मौजूद अपने अलावा किसी और को ठीक से नहीं जानते। इस पर समय रैना ने ओरी की टांग खींचने का फैसला किया। समय ने ओरी के एक पुराने इंटरव्यू का हवाला देते हुए कहा कि ओरी हर घर में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं और वह इसमें कामयाब भी रहे हैं। बात यहीं खत्म नहीं हुई, समय ने मुहावरे पर तंज कसते हुए जोड़ दिया, “ये बात शो पर भी लागू होती है कि व्हेयर देयर इज ए विल, देयर इज ए गे।” समय के मुंह से यह बात सुनते ही ओरी बुरी तरह बिफर पड़े और उन्होंने रैना को सीधे तौर पर आड़े हाथों ले लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CINEMA 🎬 (@cinemaholic.hu)

ओरी की सख्त चेतावनी: “मेरी जिन लोगों से पहचान है, तुम बाहर नहीं आओगे”

समय रैना के इस व्यक्तिगत तंज से नाराज ओरी ने बिना देर किए बेहद सख्त लहजे में कहा, “जिन लोगों से मेरी जान-पहचान है न, तुम अगर इस बार अंदर जाओगे तो बाहर नहीं आ पाओगे। इसलिए सावधान रहो और अपनी औकात में रहो।” ओरी की इस तीखी प्रतिक्रिया के बाद सेट पर मौजूद अन्य गेस्ट और दर्शक भी एक पल के लिए सन्न रह गए। हालांकि, अपनी रोस्टिंग स्टाइल के लिए मशहूर समय रैना यहां भी चुप नहीं बैठे।

समय ने पूछा- ‘वांतारा भेजोगे?’, तो ओरी ने दिया करारा जवाब

ओरी की चेतावनी पर समय रैना ने पलटवार करते हुए तंज कसा, “कहाँ डालोगे, वांतारा में?” इस पर ओरी ने भी कड़ा जवाब देते हुए कहा, “बंदरों को वहीं डालते हैं। तुम वहां जाकर कम से कम एक अच्छी जिंदगी जियोगे और तुम्हें यह सब बकवास करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।” हालांकि, इस तीखी बहस और नोकझोंक के बावजूद दोनों पूरे एपिसोड के दौरान एक-दूसरे की खिंचाई करते दिखे। अब यह पूरा वाकया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें–  3 घंटे 14 मिनट की लंबी फिल्म में छाए यश, लेकिन कहानी ने किया निराश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मनोरंजन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।