Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

आईपीएल 2026: न्यू चंडीगढ़ में आज PBKS vs SRH का महामुकाबला, फैंस में जबरदस्त क्रेज, अंबाला-पंचकूला से स्टेडियम पहुंचे दर्शक

VVinita Kohli
आईपीएल 2026: न्यू चंडीगढ़ में आज PBKS vs SRH का महामुकाबला, फैंस में जबरदस्त क्रेज, अंबाला-पंचकूला से स्टेडियम पहुंचे दर्शक
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मोहाली: मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज दोपहर 3:30 बजे पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। मैच शुरू होने से पहले ही स्टेडियम के बाहर फैंस की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई है, जिसमें अंबाला और पंचकूला से आए क्रिकेट प्रेमी भी शामिल हैं। इस मुकाबले को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है, खासकर अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर को खेलते देखने के लिए।

फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह

विज्ञापन

स्टेडियम के बाहर सुबह से ही फैंस की भीड़ नजर आने लगी। अंबाला और पंचकूला से पहुंचे दर्शकों में मैच को लेकर जबरदस्त जोश है। कई युवा खासतौर पर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लाइव देखने के लिए पहुंचे हैं।

हेड-टू-हेड में SRH आगे

दोनों टीमों के बीच अब तक IPL में 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स को 7 मुकाबलों में जीत मिली है। आंकड़ों के हिसाब से SRH का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन इस बार मुकाबला बराबरी का माना जा रहा है।

पंजाब किंग्स का शानदार फॉर्म

पंजाब किंग्स ने IPL 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने शुरुआती तीन मैचों में दो जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है और बल्लेबाजी व गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन नजर आया है।

SRH की मिली-जुली शुरुआत

सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन इस सीजन में उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने कुछ मैचों में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन अहम मौकों पर चूक के कारण हार का सामना करना पड़ा। तीन मैचों में से दो हार और एक जीत के साथ टीम दबाव में है।

अभिषेक और श्रेयस पर नजरें

युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लेकर फैंस में खासा उत्साह है। वहीं, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी पर भी सभी की नजरें टिकी हैं। दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन मैच का रुख तय कर सकता है।

होम ग्राउंड का मिलेगा फायदा

पंजाब किंग्स की टीम पिछले कई दिनों से अपने होम ग्राउंड पर अभ्यास कर रही है, जिससे उन्हें परिस्थितियों का बेहतर अनुभव है। वहीं, SRH टीम हाल ही में चंडीगढ़ पहुंची है, जिससे पंजाब को इस मुकाबले में हल्का बढ़त मिल सकता है।

विज्ञापन

मोहाली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।