Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

यह कहने की भी जरूरत नहीं कि निर्वाचन आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा: केजरीवाल

VVinita Kohli
यह कहने की भी जरूरत नहीं कि निर्वाचन आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा: केजरीवाल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस पर निर्वाचन आयोग के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि यह कहने की भी जरूरत नहीं है कि चुनाव निकाय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधीन काम कर रहा और उससे सीधे निर्देश ले रहा। निर्वाचन आयोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ‘‘निर्वाचन आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक : इस बार पश्चिम बंगाल में चुनाव भय रहित, हिंसा रहित, धमकी रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित, ‘बूथ एवं सोर्स जामिंग’ रहित होकर ही रहेंगे।’’

केजरीवाल ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘अब यह कहने की भी जरूरत नहीं कि निर्वाचन आयोग सीधे भाजपा से निर्देश लेकर और भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। ये अब जग जाहिर है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।’’ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने पोस्ट में कहा, ‘‘कम से कम ऐसी भाषा के ट्वीट करके इतनी अहम संस्था की इज्जत तो सरेआम मत उछालिये।’’

इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल और निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ के बीच बुधवार को हुई बैठक तनावपूर्ण माहौल में समाप्त हुई। तृणमूल ने आरोप लगाया कि सात मिनट की बैठक के अंत में आयोग के प्रमुख ने उनसे “यहां से चले जाइए” कहा, जबकि आयोग ने तृणमूल नेताओं पर “चिल्लाने” का आरोप लगाया।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।