Breaking News
Ladwa News: कुरुक्षेत्र में साफ-सफाई के दौरान लोहे की सीढ़ी में उतरा 11KV करंट, एक की जान गईGharaunda School Van Accident: घरौंडा में 10 मासूमों से भरी स्कूल वैन को ट्रक ने रौंदा, 1 बच्चा करनाल रेफरNarnaul : स्टेज कैरिज परमिट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 6 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदनIndian Railways: दिवाली-छठ पर घर जाने की तैयारी? जानिए स्पेशल ट्रेन और नॉर्मल ट्रेन के किराए और टाइमिंग में कितना होता है अंतरNarnaul : महेंद्रगढ़ में मसालों की खेती पर बंपर अनुदान, मेथी पर 15 हजार और लहसुन पर 30 हजार रुपये प्रति एकड़ की मददLadwa News: कुरुक्षेत्र में साफ-सफाई के दौरान लोहे की सीढ़ी में उतरा 11KV करंट, एक की जान गईGharaunda School Van Accident: घरौंडा में 10 मासूमों से भरी स्कूल वैन को ट्रक ने रौंदा, 1 बच्चा करनाल रेफरNarnaul : स्टेज कैरिज परमिट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 6 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदनIndian Railways: दिवाली-छठ पर घर जाने की तैयारी? जानिए स्पेशल ट्रेन और नॉर्मल ट्रेन के किराए और टाइमिंग में कितना होता है अंतरNarnaul : महेंद्रगढ़ में मसालों की खेती पर बंपर अनुदान, मेथी पर 15 हजार और लहसुन पर 30 हजार रुपये प्रति एकड़ की मदद

Jaipur JDA action: न्यू सांगानेर रोड पर JDA की बड़ी कार्रवाई

VVinita Kohli
जयपुर में सड़क चौड़ीकरण के लिए एक्शन: 50 से ज्यादा मकान-दुकानों पर चला बुलडोजर, रैम्प-सीढ़ियां-रेलिंग और टिनशेड तोड़े

न्यू सांगानेर रोड पर JDA की बड़ी कार्रवाई

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Jaipur JDA action: राजस्थान के जयपुर जिले में न्यू सांगानेर रोड को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई सोमवार से शुरू हो गई। जयपुर विकास प्राधिकरण यानी JDA ने गुर्जर की थड़ी चौराहे से सोडाला तिराहे तक करीब 3 किलोमीटर के हिस्से में सड़क सीमा में आए अवैध निर्माण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। पहले दिन 50 से ज्यादा मकान-दुकानों के बाहर बने रैम्प, रेलिंग, फुटपाथ, टिनशेड, सीढ़ियां और बाउंड्री वॉल तोड़ी गईं। यह सड़क रिकॉर्ड में 100 फीट चौड़ी है, लेकिन कई जगह सड़क सीमा में निर्माण होने के कारण इसकी वास्तविक चौड़ाई 40 से 60 फीट तक रह गई है। JDA का लक्ष्य इस पूरे हिस्से में सड़क को निर्धारित 100 फीट चौड़ा करना है। कार्रवाई के दौरान गुर्जर की थड़ी चौराहे से लजीज रेस्टोरेंट तक करीब एक किलोमीटर हिस्से में सड़क सीमा के अंदर आए निर्माण हटाए गए।

JDA के अनुसार न्यू सांगानेर रोड के करीब 3 किलोमीटर हिस्से में कुल 260 अवैध निर्माण हटाए जाने हैं। पहले दिन कार्रवाई करीब एक किलोमीटर के हिस्से में की गई। जिन जगहों पर पहले से मार्किंग की गई थी, JDA की टीम ने उसी सीमा में आने वाले निर्माण को हटाया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे। कुछ लोगों ने अपने स्तर पर ही निर्माण हटाना शुरू कर दिया, जबकि कई व्यापारी दुकानें खाली करते भी नजर आए। JDA की टीम ने स्पष्ट किया कि सड़क सीमा में मार्किंग किए गए हिस्से को ही हटाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान एक दुकान की टिनशेड पर भी बुलडोजर चलाया गया। बताया गया कि बार-बार कहने के बावजूद व्यापारी दुकान के अंदर ही खड़ा रहा। इसके चलते मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी रही, हालांकि पुलिस और JDA अधिकारियों ने स्थानीय लोगों तथा व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

 

 

हाईकोर्ट के आदेश के बाद सड़क चौड़ी करने की कार्रवाई

न्यू सांगानेर रोड को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद की जा रही है। JDA को इस कार्रवाई की पालना रिपोर्ट 6 अक्टूबर को कोर्ट में पेश करनी है। इसी के चलते प्राधिकरण ने सड़क सीमा में आ रहे निर्माण को हटाने की प्रक्रिया शुरू की है। JDA की कार्रवाई में सड़क के इस्तेमाल में बाधा बन रहे कई तरह के निर्माण हटाए गए। इनमें बाउंड्री वॉल, सीढ़ियां, रैम्प, रेलिंग, फुटपाथ और टिनशेड शामिल हैं। इन निर्माणों के कारण सड़क की उपलब्ध चौड़ाई कई स्थानों पर काफी कम हो गई थी। JDA प्रवर्तन अधिकारी इस्लाम खान ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कई लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। पहले भी कुछ लोगों ने आपत्तियां दी थीं। इन आपत्तियों पर सुनवाई के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

ट्रैफिक डायवर्ट, पुलिस बल रहा तैनात

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान न्यू सांगानेर रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था भी बदली गई। गुर्जर की थड़ी से न्यू सांगानेर रोड पर संजीवनी हॉस्पिटल की तरफ जाने वाला रास्ता बंद किया गया और वाहनों को दूसरे रास्तों से डायवर्ट किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और JDA अधिकारी तैनात रहे। कार्रवाई का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों और व्यापारियों से पुलिस टीम ने बातचीत कर स्थिति संभालने की कोशिश की। JDA की टीम ने भी लोगों को बताया कि केवल पहले से मार्किंग किए गए सड़क सीमा वाले हिस्से को ही हटाया जा रहा है। दूसरी ओर, व्यापारियों ने कार्रवाई के समय पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि त्योहार के समय दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर इस तरह की कार्रवाई से कारोबार प्रभावित होगा। व्यापारियों के मुताबिक इससे उनकी रोजी-रोटी पर भी असर पड़ सकता है। JDA की ओर से फिलहाल पहले दिन 50 से ज्यादा निर्माण हटाए गए हैं। आगे की कार्रवाई आपत्तियों की सुनवाई और तय मार्किंग के आधार पर की जाएगी। 3 किलोमीटर के हिस्से में 260 अवैध निर्माण हटाए जाने के बाद न्यू सांगानेर रोड की चौड़ाई 100 फीट करने की योजना है।

विज्ञापन

जयपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।