Breaking News
Sonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौतHaryana Electricity Strike: 40 हजार बिजली कर्मियों की हड़ताल से हरियाणा में ब्लैकआउट, ठप हुए उद्योग और मंडियों में धान खरीद पर ब्रेकRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारेSonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौतHaryana Electricity Strike: 40 हजार बिजली कर्मियों की हड़ताल से हरियाणा में ब्लैकआउट, ठप हुए उद्योग और मंडियों में धान खरीद पर ब्रेकRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारे

Jaipur News: जयपुर में झगड़ा ने लिया खूनी रूप, युवक की चाकू मारकर हत्या, राजीनामे के लिए मिले थे दो पक्ष

Jaipur News: जयपुर में झगड़ा ने लिया खूनी रूप, युवक ककी चाकू मारकर हत्या, राजीनामे के लिए मिले थे दो पक्ष

जयपुर में झगड़ा ने लिया खूनी रूप

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Jaipur News: जयपुर के विद्याधर नगर में सोमवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे राजीनामे के लिए हुई मुलाकात खूनी संघर्ष में बदल गई। चाकूबाजी में 22 वर्षीय शाकिर की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई कय्यूम घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। वारदात से एक दिन पहले भी शराब पीने के दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद सोमवार रात समझाइश और राजीनामे के लिए दोनों पक्ष विद्याधर नगर मंदिर मोड़ पर जमा हुए थे।

 

विज्ञापन

भाई ने बताया- पहले मैं अकेला पहुंचा था

घायल कय्यूम ने पुलिस को बताया कि भट्टा बस्ती के कुछ युवकों के साथ उसका पैसों को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद को खत्म करने के लिए उसे विद्याधर नगर मंदिर मोड़ पर राजीनामे के लिए बुलाया गया था। कय्यूम के मुताबिक, वह मौके पर पहले अकेला पहुंचा था। वहां स्थिति को देखने के बाद उसने अपने छोटे भाई शाकिर को भी बुला लिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और चाकूबाजी शुरू हो गई।

 

10 दिन पहले हुआ था शाकिर का बेटा

चाकूबाजी में जान गंवाने वाले शाकिर की उम्र महज 22 साल थी। परिवार के मुताबिक, उसके घर में 10 दिन पहले ही बेटे का जन्म हुआ था। बेटे के जन्म के कुछ दिन बाद ही शाकिर की हत्या से परिवार में मातम छा गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि विवाद किस वजह से बढ़ा और चाकूबाजी में कौन-कौन लोग शामिल थे।

 

पुलिस ने कुछ युवकों को डिटेन किया

थानाधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि वारदात से एक दिन पहले भी शराब पीने के दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। सोमवार रात दोनों पक्ष समझाइश के लिए मिले थे, लेकिन बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और चाकूबाजी हो गई। एसीपी शास्त्री नगर दिलीप कुमार मीणा ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। फिलहाल कुछ युवकों को पूछताछ के लिए डिटेन किया गया है और मुख्य आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

 

किसने चाकू मारा, जांच में होगा स्पष्ट

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और चाकूबाजी में कौन-कौन शामिल था। घटनास्थल और आसपास की परिस्थितियों के साथ पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जयपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।