Breaking News
Narnaul: दुर्गा पूजा महोत्सव में मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजाKurukshetra News: 9 साल से बंद पड़ा ज्योतिसर का अंडरपास, जोहड़ बने रास्ते से परेशान ग्रामीण काट रहे 10 किमी का चक्करPM मोदी बोले- भारत ने दुनिया को सस्ती दवाएं और टैलेंट दिया, कभी रॉयल्टी नहीं मांगीKarnal crime news: सेक्टर-14 मार्केट में हुक्का पी रहे युवकों पर हमला, 19 वर्षीय आर्यन की निर्मम हत्याNarnaul: चालान व केवाईसी अपडेट के नाम पर आई संदिग्ध एपीके फाइल न करें इंस्टॉल, पहले आधिकारिक माध्यम से करें पुष्टि: एसपीNarnaul: दुर्गा पूजा महोत्सव में मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजाKurukshetra News: 9 साल से बंद पड़ा ज्योतिसर का अंडरपास, जोहड़ बने रास्ते से परेशान ग्रामीण काट रहे 10 किमी का चक्करPM मोदी बोले- भारत ने दुनिया को सस्ती दवाएं और टैलेंट दिया, कभी रॉयल्टी नहीं मांगीKarnal crime news: सेक्टर-14 मार्केट में हुक्का पी रहे युवकों पर हमला, 19 वर्षीय आर्यन की निर्मम हत्याNarnaul: चालान व केवाईसी अपडेट के नाम पर आई संदिग्ध एपीके फाइल न करें इंस्टॉल, पहले आधिकारिक माध्यम से करें पुष्टि: एसपी

Jalandhar Medical Store Raid Drugs : जालंधर की बस्ती बावा खेल में दो मेडिकल स्टोरों पर रेड, 100 से अधिक नशीली गोलियों के साथ बाप-बेटे गिरफ्तार

hharpreet singh
Jalandhar Medical Store Raid Drugs : जालंधर की बस्ती बावा खेल में दो मेडिकल स्टोरों पर रेड, 100 से अधिक नशीली गोलियों के साथ बाप-बेटे गिरफ्तार

जालंधर की बस्ती बावा खेल में दो मेडिकल स्टोरों पर रेड, 100 से अधिक नशीली गोलियों के साथ बाप-बेटे गिरफ्तार

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Jalandhar Medical Store Raid Drugs : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि बस्ती बावा खेल अड्डा के पास कुछ मेडिकल स्टोरों पर नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से नशीली दवाइयां बेची जा रही हैं। इस सूचना को पुख्ता करने के लिए एसीपी आतिश भाटिया, एसएचओ संजीव सूरी और ड्रग इंस्पेक्टर अमित बंसल के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।

योजना के मुताबिक पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक को उन मेडिकल स्टोरों पर भेजा। उस शख्स ने दुकान से एक हजार रुपये की नशीली दवाइयां खरीदीं। जैसे ही सौदा पक्का हुआ और अवैध दवाओं की खरीद-फरोख्त की पुष्टि हुई, बाहर मुस्तैद बैठी थाना बस्ती बावा खेल, थाना नंबर-5 की पुलिस और ड्रग विभाग की टीमों ने दोनों दुकानों पर एक साथ दबिश दे दी।

विज्ञापन

शातिर तरीका: पत्तों से निकालकर डिब्बों में रखी जाती थीं गोलियां

छापेमारी के दौरान पुलिस और ड्रग अधिकारियों ने पाया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से इस अवैध धंधे को चला रहा था। नशीली गोलियों को उनके मूल पत्तों (स्ट्रिप्स) से निकालकर एक अलग डिब्बे में खुला रखा गया था, ताकि किसी को आसानी से शक न हो सके।

दुकानों की गहन तलाशी लेने के बाद पुलिस ने आरोपी संचालक आनंद के घर पर भी छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई में दोनों दुकानों और घर से कुल मिलाकर 100 से अधिक प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गईं। मौके से आरोपी बाप-बेटे को दबोच लिया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है कि वे यह खेप कहां से लाते थे।

पहले भी जेल जा चुका है मुख्य आरोपी, अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी पहले भी नशीली दवाइयां बेचने के आरोप में पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है और जेल की हवा खा चुका है। हालांकि, जमानत पर बाहर आने के बाद उसने अपनी पुरानी हरकतों से बाज न आते हुए दोबारा यही अवैध धंधा शुरू कर दिया।

अब प्रशासन ने इस मामले में बेहद सख्त रुख अपनाया है। ड्रग इंस्पेक्टर की तरफ से संबंधित विभागों को पत्र लिखकर दोनों मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द करने की सिफारिश भेज दी गई है। इसके साथ ही दुकानों को सील करने की कानूनी प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जा रही है, ताकि क्षेत्र में नशा बेचने वालों के हौसले पूरी तरह पस्त किए जा सकें।

HS Phoolka Gurudwara Bangla Sahib : एचएस फूलका का ‘आप’ पर हमला, कहा- झूठा नैरेटिव गढ़कर शांति भंग करना चाहती है पार्टी

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

जालंधर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।