Breaking News
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी-20 में भारतीय गेंदबाजों का दबाव, न्यूजीलैंड के 3 विकेट गिरेMolly Carlson iceberg dive: अटलांटिक महासागर में कनाडाई डाइवर ने तैरते हिमखंड से लगाई 15 मीटर की छलांगAteli Mandi News: अटेली सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित, 59 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांचNarnaul News: गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल 1 नवंबर को आयोजित करेगा छठा प्रतिभा सम्मान समारोहKUK Ratnavali: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 30 अक्तूबर से सजेगा रत्नावली महोत्सव, 3000 कलाकार लेंगे भागभारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी-20 में भारतीय गेंदबाजों का दबाव, न्यूजीलैंड के 3 विकेट गिरेMolly Carlson iceberg dive: अटलांटिक महासागर में कनाडाई डाइवर ने तैरते हिमखंड से लगाई 15 मीटर की छलांगAteli Mandi News: अटेली सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित, 59 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांचNarnaul News: गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल 1 नवंबर को आयोजित करेगा छठा प्रतिभा सम्मान समारोहKUK Ratnavali: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 30 अक्तूबर से सजेगा रत्नावली महोत्सव, 3000 कलाकार लेंगे भाग

Jalandhar News : ‘रन फॉर इक्वालिटी’ मैराथन में 650 एथलीटों ने लिया भाग

Jalandhar News : ‘रन फॉर इक्वालिटी’ मैराथन में 650 एथलीटों ने लिया भाग

मैराथन के विजेताओं के साथ पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Jalandhar News : पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने मंगलवार श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 5 किलोमीटर ‘रन फॉर इक्वालिटी’ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सरकारी आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज से शुरू हुई इस मैराथन में 650 एथलीटों ने भाग लिया।

यह मैराथन कपूरथला चौक, वर्कशॉप चौक और डी.ए.वी. कालेज से होते हुए उसी रूट से वापिस कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। मैराथन में शामिल एथलीटों, खेल क्लबों और एन.जी.ओ. का उत्साह सराहनीय था।

विज्ञापन

श्री गुरु रविदास महाराज जी का 650वां प्रकाश पर्व प्रदेश में बड़े स्तर पर मनाया जा रहा : मोहिंदर भगत

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को बड़े स्तर पर मनाने के लिए प्रदेश भर में प्रोग्रामों की श्रृंखला शुरू की है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर महान कीर्तन दरबार करवाए गए है, जबकि मुख्यमंत्री द्वारा रवाना की गई विशेष वैनों के माध्यम से 12,000 से अधिक गांवों में श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन व दर्शन पर आधारित वृत्तचित्र फिल्म दिखाई जा चुकी है।

6.50 लाख पौधे लगाने का अनूठा अभियान भी शुरू किया

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार ने इन समारोहों के हिस्से के तौर में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 6.50 लाख पौधे लगाने का अनूठा अभियान भी शुरू किया है। उन्होंने बताया कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं के प्रसार और अकादमिक शोध को प्रोत्साहित करने के लिए डेरा सचखंड बल्लां के पास करीब 11 एकड़ क्षेत्र में श्री गुरु रविदास जी वाणी अध्ययन केंद्र की स्थापना की जा रही है।

भगत ने आगे बताया कि प्रकाश पर्व समारोहों के अगले चरण में प्रदेश भर में ड्रोन शो भी करवाए जा रहे है। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा करवाई जा रही ‘खेड़ां वतन पंजाब दीया-2026’ के संबंध में भी विस्तार से प्रकाश डाला और युवाओं को इन खेलों को बड़े स्तर पर सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे की साझ के संदेश को प्रोत्साहित करके श्री गुरु रविदास महाराज जी की विचारधारा को अमल में लाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने प्रदेशवासियों को गुरु जी द्वारा दिखाए गए सद्भावना, सामाजिक न्याय, समानता और आपसी प्रेम के मार्ग पर चलने का भी आह्वान किया।

लड़कों की मैराथन में जशन और लड़कियों की मैराथन में हरमिंदर कौर ने मारी बाजी

मैराथन के दौरान लड़कों की श्रेणी में जशन, दीपक सिंह, रणजोत सिंह, लवप्रीत और भावित ने पहले पांच स्थान हासिल किए। जबकि लड़कियों में से हरमिंदर कौर, जसलीन, हरनूर, सुखप्रीत और ख्वाइश पहले पांच स्थानों पर रही।

कैबिनेट मंत्री ने एथलीटों को मेडल पहना कर सम्मानित किया। मैराथन में शिरकत करने वाले एन.जी.ओ. और खेल क्लबों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर दिव्या पी., एस.डी.एम. लाल विश्वास बैंस, जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह, सहायक निदेशक युवक सेवाएं रवी दारा, सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी सुरजीत लाल और तैराकी कोच उमेश शर्मा भी मौजूद थे।

Amritsar News : SIR 2026 के तहत 6 सितंबर को जिले के 2240 मतदान केंद्रों पर लगाए जाएंगे विशेष कैंप : डीसी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जालंधर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।