Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Jalandhar News: कन्हैया मित्तल के कार्यक्रम को लेकर जालंधर में हंगामा, पुलिस ने तैयारियां रुकवाईं, मंदिर कमेटी के विरोध बाद मंजूरी

VVinita Kohli
Jalandhar News: कन्हैया मित्तल के कार्यक्रम को लेकर जालंधर में हंगामा, पुलिस ने तैयारियां रुकवाईं, मंदिर कमेटी के विरोध बाद मंजूरी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जालंधर: पंजाब के जालंधर में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल के प्रस्तावित बालाजी चौकी कार्यक्रम को लेकर बुधवार रात बड़ा विवाद खड़ा हो गया। साईं दास स्कूल ग्राउंड में होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियों को पुलिस ने अचानक रुकवा दिया। डेकोरेशन, टेंट और लाइटिंग का काम कर रहे लोगों को काम बंद करने के लिए कहा गया, जिसके बाद मामला राजनीतिक और धार्मिक रंग लेता नजर आया। 

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता शीतल अंगुराल और श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि हिंदुओं के धार्मिक कार्यक्रम को जानबूझकर रोका जा रहा है।

विज्ञापन

परमिशन को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार 14 मई को जालंधर के साईं दास स्कूल ग्राउंड में बालाजी की चौकी का आयोजन होना था, जिसमें भजन गायक कन्हैया मित्तल को शामिल होना था। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार रात तैयारियां चल रही थीं, तभी पुलिस मौके पर पहुंची और डेकोरेशन का काम बंद करवा दिया। दो अलग-अलग थानों की पुलिस टीमों ने आयोजकों को कार्यक्रम न करने की चेतावनी दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आयोजन के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई है, इसलिए कार्यक्रम नहीं कराया जा सकता।

भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने जताया विरोध

मामले की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता शीतल अंगुराल मौके पर पहुंचे और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने पसंदीदा नेताओं को खुश करने के लिए धार्मिक कार्यक्रमों में बाधा डाल रही है। अंगुराल ने कहा कि श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर से लाखों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब आयोजकों के पास फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग और नगर निगम की अनुमति मौजूद है, तो पुलिस किस दबाव में काम रुकवा रही है।

सड़क पर भजन करने की चेतावनी

मंदिर कमेटी के सदस्यों ने कहा कि यदि ग्राउंड में कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई, तो वे सड़क पर बैठकर भजन-कीर्तन करेंगे। कमेटी का कहना था कि उनका उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन करना है और वे किसी भी स्थिति में कार्यक्रम रद्द नहीं करेंगे। बुधवार रात इस मुद्दे को लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद डेकोरेशन का काम रातभर बंद रहा। गुरुवार सुबह भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों ने साईं दास स्कूल ग्राउंड के बाहर धरना भी दिया।

ADCP-1 आकृषि जैन ने शुरुआती बयान में कहा था कि कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए आयोजन रोकने की कार्रवाई की गई। हालांकि बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम की अनुमति दे दी गई है और आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाएगा। पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि कार्यक्रम बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

विज्ञापन

जालंधर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।