Breaking News
Mahendragarh Theft News: महेंद्रगढ़ के दौंगड़ा अहीर गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, सूट, नकदी और चांदी की पाजेब ले उड़े चोरHaryana Student Scholarship: हरियाणा के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, पढ़ाई में अव्वल रहने पर मिलेंगे 1000 रुपयेचंडीगढ़ एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी, शारजाह और आबू धाबी की फ्लाइटें फिर शुरू होंगीRohtak News: जाट आरक्षण आंदोलन, 11 साल जेल में बिताने के बाद पवन उर्फ पोना की उम्रकैद की सजा रद्दCM Bhagwant Mann France visit : High Court ने सीएम भगवंत माने के फ्रांस दौरे को दी मंजूरीMahendragarh Theft News: महेंद्रगढ़ के दौंगड़ा अहीर गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, सूट, नकदी और चांदी की पाजेब ले उड़े चोरHaryana Student Scholarship: हरियाणा के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, पढ़ाई में अव्वल रहने पर मिलेंगे 1000 रुपयेचंडीगढ़ एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी, शारजाह और आबू धाबी की फ्लाइटें फिर शुरू होंगीRohtak News: जाट आरक्षण आंदोलन, 11 साल जेल में बिताने के बाद पवन उर्फ पोना की उम्रकैद की सजा रद्दCM Bhagwant Mann France visit : High Court ने सीएम भगवंत माने के फ्रांस दौरे को दी मंजूरी

Jalandhar School Bus Accident : जालंधर के सोढल में अनियंत्रित होकर घर के गेट से टकराई स्कूल बस, 10 बच्चे थे सवार

hharpreet singh
शेयर करें
Jalandhar School Bus Accident : जालंधर के सोढल में अनियंत्रित होकर घर के गेट से टकराई स्कूल बस, 10 बच्चे थे सवार

जालंधर के सोढल में अनियंत्रित होकर घर के गेट से टकराई स्कूल बस, 10 बच्चे थे सवार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Jalandhar School Bus Accident :  जालंधर शहर के सोढल इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में शुक्रवार की सुबह-सुबह उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब बच्चों से भरी एक स्कूल बस अचानक अनियंत्रित होकर एक रिहाइशी मकान के गेट से जा टकराई। जिस समय यह हादसा हुआ, बस में लगभग 10 स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत यह रही कि इस भयानक टक्कर के बावजूद एक बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार मासूम बाल-बाल बच गए। हालांकि, एक छात्र को इस दौरान मामूली चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार दे दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह दुर्घटना एक मोड़ पर अचानक सामने आई पिकअप गाड़ी को बचाने के फेर में हुई। अचानक गाड़ी सामने आने और रफ्तार के चलते चालक का नियंत्रण छूट गया और बस सीधे सड़क किनारे बने एक मकान से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया, वहीं मकान का भारी लोहे का गेट टूटकर गिर पड़ा और पक्की दीवारों में गहरी दरारें आ गईं।

विज्ञापन

घर की मालकिन बोलीं- ‘धमाके जैसी आवाज हुई, कार बाल-बाल बची’

जिस मकान में बस टकराई, उसकी मालकिन राजवंत कौर ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह हादसे के वक्त अपने घर के अंदर ही मौजूद थीं। अचानक बाहर जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई, जिसे सुनकर वह और उनके परिजन घबराकर तुरंत बाहर भागे। बाहर का मंजर देखकर सभी के होश उड़ गए—एक स्कूल बस उनके मुख्य द्वार को तोड़ती हुई दीवार से सटी खड़ी थी।

राजवंत कौर ने बताया कि गनीमत यह रही कि गेट के बिल्कुल पास अंदर खड़ी उनकी निजी गाड़ी इस टक्कर की सीधी चपेट में आने से बाल-बाल बच गई, वरना बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घबराए हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

ड्राइवर ने बताई अपनी मजबूरी, पिकअप चालक मौके से फरार

दूसरी तरफ, टिप्स स्कूल की बस के ड्राइवर शैली (निवासी मलिका चौक) ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि वह पिछले कई वर्षों से लगातार स्कूल बस चला रहे हैं। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि जब वह अंडरब्रिज से इंडस्ट्री एरिया की तरफ आ रहे थे, तभी अचानक चौराहे पर एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी उनके सामने आ गई।

पिकअप गाड़ी को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर का दावा था कि बस की रफ्तार बहुत ज्यादा नहीं थी, लेकिन प्रेशर बनने के कारण जैसे ही उसने ब्रेक लगाई, बस का संतुलन बिगड़ गया और वह घर से जा टकराई। हादसे के बाद पिकअप गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधक तुरंत हरकत में आए और उन्होंने दूसरी बस मौके पर भेजकर सभी बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया।

चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग, पुलिस को दी गई शिकायत

इलाका निवासियों और पीड़िता राजवंत कौर ने इस दुर्घटना के बाद प्रशासन की अनदेखी पर तीखा रोष जाहिर किया है। उन्होंने बताया कि जिस चौराहे पर यह हादसा हुआ, वहां आए दिन वाहन आपस में टकराते रहते हैं और पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद यातायात को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस संवेदनशील चौराहे पर जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने बस चालक की लापरवाही को लेकर स्कूल प्रशासन को लिखित शिकायत दी है। इसके अलावा, थाना नंबर-1 की पुलिस को भी हादसे की पूरी सूचना दे दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस आगामी कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Sanjeev Arora को High Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत याचिका खारिज

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जालंधर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।