Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

जम्मू-कश्मीर: अंजुमन औकाफ, मीरवाइज ने जामा मस्जिद को शुक्रवार को बंद करने की निंदा की

VVinita Kohli
जम्मू-कश्मीर: अंजुमन औकाफ, मीरवाइज ने जामा मस्जिद को शुक्रवार को बंद करने की निंदा की
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

श्रीनगर: अंजुमन औकाफ जामा मस्जिद ने श्रीनगर के पुराने इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद को रमजान के आखिरी शुक्रवार (अलविदा जुमा) को बंद किए जाने की निंदा की। अंजुमन औकाफ का आरोप है कि पिछले सात वर्षों के दौरान जामा मस्जिद को कई बार बंद किया जा चुका है। अंजुमन औकाफ जामा मस्जिद श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद का प्रबंधन करने वाली संस्था है, जो मीरवाइज-ए-कश्मीर मौलवी उमर फारूक के नेतृत्व में अलविदा जुमा, शब-ए-कद्र और ईद जैसे पवित्र अवसरों पर कार्यक्रमों की व्यवस्था करती है।

अंजुमन औकाफ ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘ अधिकारियों ने एक बार फिर ऐतिहासिक मस्जिद के द्वार चारों ओर से बंद कर दिए और मीरवाइज-ए-कश्मीर मौलवी मुहम्मद उमर फारूक को नजरबंद कर दिया, जिससे उन्हें इस पवित्र अवसर पर उपदेश देने और नमाज पढ़ाने से रोक दिया गया।’’ अंजुमन ने बताया कि रमजान के महीने के आखिरी शुक्रवार के अवसर पर घाटी के कस्बों और गांवों से हजारों श्रद्धालु परंपरागत रूप से जामा मस्जिद में एकत्रित होते हैं।

मस्जिद प्रबंधन ने इस बात पर खेद व्यक्त किया कि लगातार सातवें वर्ष भी मुसलमानों को घाटी की जामा मस्जिद में नमाज अदा करने का अवसर नहीं दिया गया। अंजुमन ने कहा कि इस तरह के प्रतिबंध धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं और यह श्रद्धालुओं को प्रार्थना करने के उनके मौलिक अधिकार से वंचित करने के समान है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए मीरवाइज-ए-कश्मीर ने कहा कि पवित्र रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को नमाज और दुआ के लिए हजारों की संख्या में इकट्ठा होने वाले श्रद्धालुओं के लिए जामा मस्जिद के द्वार बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

जम्मू-और-कश्मीर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।