Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Jammu Kashmir News: खामेनेई की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन : कश्मीर घाटी में पाबंदियां बढ़ायी गईं

VVinita Kohli
Jammu Kashmir News: खामेनेई की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन : कश्मीर घाटी में पाबंदियां बढ़ायी गईं
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

श्रीनगर: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर घाटी में शुक्रवार दोपहर की नमाज के बाद प्रदर्शनों की आशंका के मद्देनजर प्राधिकारियों ने लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध और कड़े कर दिए हैं। अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों में खामेनेई की हत्या के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के कारण घाटी में जनजीवन लगातार छठे दिन भी अस्त-व्यस्त है। हत्या के विरोध में कश्मीर भर में अचानक प्रदर्शन शुरू होने के बाद सोमवार को ये प्रतिबंध लगाए गए थे।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और धार्मिक नेताओं के साथ बैठक की, ताकि सामान्य स्थिति बहाल की जा सके। बैठक के बाद अब्दुल्ला ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक के बाद विरोध प्रदर्शन थम गए। सरकार ने शनिवार तक शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया है और मोबाइल इंटरनेट की गति कम कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के जमावड़े को रोकने के लिए सुबह शहर भर में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों को तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि शहर में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण चौराहों पर कंटीले तार और अवरोधक लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि ये कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लागू किए गए एहतियाती उपाय हैं। शहर के बीचोंबीच स्थित लाल चौक का ऐतिहासिक घंटा घर प्रतिबंधित क्षेत्र बना हुआ है। रविवार देर रात अधिकारियों ने चारों ओर अवरोधक लगाकर इलाके को सील कर दिया। खामेनेई की हत्या के बाद रविवार को घंटा घर पर हुए व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद इसे सील करने का कदम उठाया गया। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद से यह पहली बार है कि कश्मीर में इतने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

विज्ञापन

जम्मू-और-कश्मीर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।