Breaking News
Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ में आर्य महासम्मेलन का हुआ शुभारंभ, 100 कुंडीय महायज्ञ के साथ गूंजे वैदिक मंत्र, विधायक कंवर सिंह यादव ने की शिरकतNarnaul: न्यू इंडियन पब्लिक स्कूल गोद ने ‘भारत को जानो’ वरिष्ठ वर्ग क्विज प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थानPanchkula News: कालका में मौत को खुली दावत, बिना नंबर प्लेट 70 एलपीजी सिलेंडरों से लदा ट्रक जाम में खड़ाNarnaul: जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झूकिया समेत कई कांग्रेसी नेता हाउस अरेस्टPehowa News: पिहोवा में श्राद्ध अमावस्या पर उमड़ी श्रद्धा, सरस्वती तीर्थ पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, पितरों की मुक्ति के लिए किया पिंडदानMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में आर्य महासम्मेलन का हुआ शुभारंभ, 100 कुंडीय महायज्ञ के साथ गूंजे वैदिक मंत्र, विधायक कंवर सिंह यादव ने की शिरकतNarnaul: न्यू इंडियन पब्लिक स्कूल गोद ने ‘भारत को जानो’ वरिष्ठ वर्ग क्विज प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थानPanchkula News: कालका में मौत को खुली दावत, बिना नंबर प्लेट 70 एलपीजी सिलेंडरों से लदा ट्रक जाम में खड़ाNarnaul: जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झूकिया समेत कई कांग्रेसी नेता हाउस अरेस्टPehowa News: पिहोवा में श्राद्ध अमावस्या पर उमड़ी श्रद्धा, सरस्वती तीर्थ पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, पितरों की मुक्ति के लिए किया पिंडदान

Jandiala Guru News : मावां-धियां सत्कार योजना को घर-घर पहुंचाने वाली 1169 महिला सखियां सम्मानित

hharpreet singh
Jandiala Guru News : मावां-धियां सत्कार योजना को घर-घर पहुंचाने वाली 1169 महिला सखियां सम्मानित

जंडियाला गुरु में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मान पाने वाली महिलाओं के साथ मंत्री हरभजन सिंह ।

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Jandiala Guru News : जंडियाला गुरु में बुधवार को एक खास और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की 1,169 महिला सखियों से सीधे मुलाकात की।

ये वे सखियां हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ को जमीनी धरातल पर उतारने के लिए दिन-रात एक कर दिया। कैबिनेट मंत्री ने न केवल सखियों के साथ बैठकर चाय की चुस्कियों का लुत्फ उठाया, बल्कि उनकी लगन, निष्ठा और जमीनी मेहनत के लिए उनका व्यक्तिगत रूप से आभार जताते हुए उन्हें मंच पर सम्मानित भी किया।

विज्ञापन

जंडियाला गुरु में बने 64 हजार से ज्यादा केस, सीधे खाते में पहुंच रही मदद

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि किसी भी सरकारी योजना की असली सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि वह अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे या नहीं। इस दिशा में महिला सखियों ने एक मजबूत पुल का काम किया है।

उन्होंने आंकड़ों का ब्योरा देते हुए बताया कि अकेले जंडियाला गुरु हलके में महिला सखियों के प्रयासों से 64,212 पात्र महिलाओं का पंजीकरण किया गया है। इनमें से 23,770 मामले अकेले अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग की महिलाओं के हैं, जिन्हें योजना के तहत नियमित वित्तीय सहायता का लाभ मिल रहा है।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में मान सरकार का बड़ा कदम

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की प्राथमिकताओं में राज्य की महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन सबसे ऊपर है। सरकार की योजनाओं में किसी भी तरह का बिचौलियापन खत्म कर दिया गया है और बेहद पारदर्शी तरीके से पात्र महिलाओं तक आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में एक क्रांति साबित हो रही है। महिला सखियों का यह समर्पण समाज के अन्य वर्गों के लिए भी एक बड़ी मिसाल है।

इस सम्मान समारोह के दौरान हलके की कई प्रमुख शख्सियतें भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सुहिंदर कौर, माता सुरिंदर कौर के अलावा आम आदमी पार्टी की महिला विंग से सीमा सोढ़ी, सुखबीर कौर, सुनैना रंधावा,गीता गिल और जंडियाला गुरु हलके की विभिन्न महिला ब्लॉक अध्यक्षों ने विशेष रूप से शिरकत की। उपस्थित सभी नेताओं ने महिला सखियों के प्रयासों की मुक्तकंठ से तारीफ की।

Punjab Cm News : कांग्रेस-अकाली ने दीमक की तरह खोखला किया पंजाब : भगवंत मान

विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।