Japan Rent Family Service: जापान में किराए पर मिल रहे हैं माता-पिता और जीवनसाथी: जानिए ‘रेंट ए फैमिली’ की पूरी कहानी
जापान में किराए पर मिल रहे हैं माता-पिता और जीवनसाथी: जानिए 'रेंट ए फैमिली' की पूरी कहानी
Japan Rent Family Service: बदलती जीवनशैली और सामाजिक ताने-बाने के बीच जापान में एक ऐसी व्यवस्था जड़ें जमा चुकी है, जो किसी भी आम इंसान को हैरत में डाल दे। (Japan Rent A Relative Trend) यहां अगर किसी को किसी समारोह के लिए दोस्त, स्कूल के पैरेंट्स टीचर मीटिंग के लिए माता-पिता या फिर अकेलेपन की शाम ढालने के लिए हमसफर की जरूरत है, तो वह बस एक कॉल या एजेंसी के जरिए इन्हें किराए पर हासिल कर सकता है। जापानी समाज में इस व्यवस्था को ‘रेंट ए फैमिली’ या ‘प्रोफेशनल स्टैंड-इन सर्विस’ का नाम दिया गया है। 1990 के दशक में शुरू हुआ यह दौर आज बाकायदा एक बड़े व्यापार में तब्दील हो चुका है।
उम्र और हाव-भाव देखकर तय होते हैं किराए के रिश्तेदार
इस अनूठी सेवा का फायदा उठाने के लिए ग्राहक को एजेंसी की वेबसाइट या कैटलॉग से अपनी पसंद का व्यक्ति चुनना होता है। इसमें उम्र, व्यवहार और निभाई जाने वाली भूमिका का खास ख्याल रखा जाता है। (Japanese Loneliness Culture) इतना ही नहीं, मुलाकात से पहले एजेंसी एक पूरी कहानी और स्क्रिप्ट भी गढ़ती है। उसमें यह ब्योरा तैयार रहता है कि वह किराए का रिश्तेदार ग्राहक को कब से जानता है, उनके बीच पुराना संबंध कैसा रहा है ताकि किसी सार्वजनिक कार्यक्रम, शादी या स्कूल के फंक्शन में उस फर्जी रिश्ते की पोल न खुल सके।
घंटे के हिसाब से ढीली करनी पड़ती है जेब
इस अनोखी सेवा का शुल्क रोल की गंभीरता और समय पर निर्भर करता है। उपलब्ध मीडिया रिपोर्टों और आंकड़ों के मुताबिक, एक एक्टर को स्टैंड-इन बनाने का खर्च 5,000 से 20,000 जापानी येन प्रति घंटा के आसपास आता है। अगर इसे भारतीय मुद्रा में देखें तो यह रकम करीब 3,000 से 12,000 रुपये प्रति घंटे बैठती है। बड़े आयोजनों या पूरे दिन के कार्यक्रमों के लिए यह रकम और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
अकेलेपन का दंश और सामाजिक दबाव है मुख्य वजह
इस सर्विस के तेजी से पांव पसारने के पीछे जापान का गहराता अकेलापन और सामाजिक ताने-बाने का दबाव सबसे प्रमुख कारण माना जा रहा है। जापान में बड़ी संख्या में लोग एकाकी जीवन जी रहे हैं, जिन्हें कभी डिनर टेबल पर साथ बैठने तो कभी किसी इवेंट में साथ जाने के लिए साथी की तलाश रहती है। (Unique Business Models Japan) इसके अलावा, शादियों में मेहमानों की संख्या बढ़ाने, सिंगल पैरेंटिंग के दौरान बच्चे के स्कूल में दोनों माता-पिता की मौजूदगी दिखाने या फिर अधूरी रह गई पुरानी भावनाओं को संभालने के लिए लोग इन पेशेवर कलाकारों का सहारा ले रहे हैं।
