September 25, 2026

Jhajjar Crime: झज्जर में पत्नी ने पति को मारी दो गोलियां, पेट में गोली लिए बाइक चलाकर थाने पहुंचा पीड़ित

0
Jhajjar Crime: झज्जर में पत्नी ने पति को मारी दो गोलियां, पेट में गोली लिए बाइक चलाकर थाने पहुंचा पीड़ित

झज्जर में पत्नी ने पति को मारी दो गोलियां, पेट में गोली लिए बाइक चलाकर थाने पहुंचा पीड़ित

Jhajjar Crime: झज्जर जिले के सांखोल गांव (Sankhol Village Jhajjar News) से एक हैरान कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आपसी घरेलू विवाद इस कदर बढ़ा कि पत्नी ने अपने ही पति पर लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग कर दी। आरोपी महिला ने अपने पति पर एक के बाद एक दो गोलियां दागीं। (Jhajjar Police Sector 6 Firing Case) गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद पीड़ित शख्स ने हिम्मत नहीं हारी और लहूलुहान हालत में बाइक चलाकर सीधे थाने पहुंच गया, जिससे देखकर पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए।

अलमारी का लॉकर तोड़कर निकाली लाइसेंसी पिस्तौल

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित जोगेंद्र ने बताया कि वह पहले पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) के तौर पर काम कर चुका है, इसलिए उसके पास लाइसेंसी पिस्तौल थी। बुधवार सुबह करीब 11 बजे जब वह छत से नीचे आया और कमरे में बैठकर बाबा श्याम की पूजा करने लगा, तो उसकी पत्नी ने इस पर आपत्ति जताई। बात बढ़ने पर जोगेंद्र पड़ोसी के घर से अपना मोबाइल लेने चला गया। आरोप है कि इसी दौरान उसकी पत्नी और बेटे ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसकी लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली।

दो बार की फायरिंग, पेट में गोली लगने से गली में गिरा

जोगेंद्र जैसे ही मोबाइल लेकर घर के मुख्य दरवाजे पर पहुंचा, घात लगाकर बैठी पत्नी ने उस पर गोली चला दी। पहली गोली उसके बाएं पैर में घुटने के ऊपर लगी और आर-पार हो गई। किसी तरह जान बचाकर जोगेंद्र बाहर से कुंडी लगाकर अपनी बाइक लेने भागा। लेकिन जैसे ही वह बाइक लेकर दोबारा घर के पास पहुंचा, आरोपी पत्नी ने उस पर दूसरी गोली चला दी। इस बार गोली सीधे उसके पेट में जा लगी, जिससे वह बाइक समेत गली में गिर पड़ा।

अस्पताल में चल रहा है इलाज, पत्नी और बेटा गिरफ्तार

दो गोलियां लगने के बाद भी जोगेंद्र ने गजब का साहस दिखाया और उसी हालत में बाइक उठाकर सीधे सेक्टर-6 थाने पहुंच गया। थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ब्रह्मशक्ति अस्पताल रेफर (Brahmeshakti Hospital Jhajjar) कर दिया गया। मामले की जांच कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक, पेट में लगी गोली को निकालने के लिए जोगेंद्र का ऑपरेशन किया जा रहा है।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई। थाना सेक्टर-6 के प्रभारी सत्यवीर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर उसकी पत्नी, बेटे और ससुराल पक्ष के तीन अन्य उकसाने वाले लोगों समेत कुल 5 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। (Jhajjar Firing)  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल जारी है।

यह भी पढ़ें– Suruchi Phogat Gold: एशियन रिकॉर्ड के साथ झज्जर की बेटी का कमाल! 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत ने जीता गोल्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *