Breaking News
यूपी के 9.18 लाख किसानों को 493 करोड़ की राहत, योगी बोले- सीधे खातों में पहुंच रहा पैसाJind Highway Jam: धान खरीद बंद होने से भड़के किसान, जींद-पटियाला हाईवे पर लगाया जामBigg Boss 20 nomination: बिग बॉस 20 के घर में छिड़ी ‘नॉमिनेशन की जंग’, 11 कंटेस्टेंट्स पर लटकी तलवारतरनतारन में ड्यूटी से लौट रहे ASI की गोलियां मारकर हत्या, मोटरसाइकिल सवार हमलावर फरारHaryana News: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पंचायतों की 10 प्रतिशत जमीन होगी पट्टे पर आवंटितयूपी के 9.18 लाख किसानों को 493 करोड़ की राहत, योगी बोले- सीधे खातों में पहुंच रहा पैसाJind Highway Jam: धान खरीद बंद होने से भड़के किसान, जींद-पटियाला हाईवे पर लगाया जामBigg Boss 20 nomination: बिग बॉस 20 के घर में छिड़ी ‘नॉमिनेशन की जंग’, 11 कंटेस्टेंट्स पर लटकी तलवारतरनतारन में ड्यूटी से लौट रहे ASI की गोलियां मारकर हत्या, मोटरसाइकिल सवार हमलावर फरारHaryana News: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पंचायतों की 10 प्रतिशत जमीन होगी पट्टे पर आवंटित

Jhajjar News: एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले अमन सहरावत का गृह जिले में भव्य स्वागत

AAmandeep Singh
Jhajjar News: एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले अमन सहरावत का गृह जिले में भव्य स्वागत

एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले अमन सहरावत का गृह जिले में भव्य स्वागत

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Jhajjar News: पेरिस ओलंपिक में देश का मान बढ़ाने वाले और हाल ही में एशियन चैंपियनशिप के अखाड़े में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाने वाले स्टार पहलवान अमन सहरावत सोमवार को अपने गृह जिले झज्जर पहुंचे। (Aman Sehrawat Asian championship gold) उनके आगमन की खबर मिलते ही खेलप्रेमियों और स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। झज्जर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया, जिसे देखकर युवा पहलवान काफी अभिभूत नजर आए। पैतृक गांव बिरोहड़ में भी उनके भव्य स्वागत के लिए खास तैयारियां की गई हैं, जहां गांववासी अपने लाडले का स्वागत करने के लिए पलकें बिछाए बैठे हैं।

सुशील पहलवान को देखकर जगा था कुश्ती का शौक, गुरु सतपाल को माना माता-पिता

विज्ञापन

अपनी कुश्ती यात्रा और संघर्ष के दिनों को याद करते हुए अमन भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने रेसलिंग की तरफ अपना रुख महान पहलवान सुशील कुमार से प्रेरणा लेकर किया था। (Birohar village Jhajjar news) बचपन में ही माता-पिता का साया सिर से उठ जाने के गम को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके गुरु सतपाल ने उन्हें माता-पिता से भी बढ़कर प्यार और मार्गदर्शन दिया है, और आज वह जो कुछ भी हैं, वह सब गुरुजी की बदौलत ही हैं। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद अब उनका और उनके गुरु सतपाल का एकमात्र लक्ष्य साल 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।

युवाओं के लिए प्रेरणा बने अमन, बोले- ‘फास्ट फूड बीमारी है, असली ताकत घी-दूध में है’

झज्जर के युवाओं को संदेश देते हुए अमन ने कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन इंसान को कभी हार नहीं माननी चाहिए। युवाओं को अपने टारगेट पर फोकस रखना चाहिए और नशे जैसी बुरी आदतों को छोड़कर पूरी तरह खेलों में ध्यान लगाना चाहिए। (Aman Sehrawat interview Hindi)

अपनी डाइट के बारे में बात करते हुए उन्होंने साफ कहा कि घी और दूध ही शुद्ध शाकाहारी और प्रोटीन युक्त असली आहार हैं जो शरीर को ताकत देते हैं, जबकि आज का फास्ट फूड सिर्फ बीमारियों को न्योता देता है। इस मौके पर देश के दिग्गज पहलवान द ग्रेट खली ने भी वीडियो संदेश के जरिए अमन को बधाई दी और युवाओं से उनसे सीख लेने की अपील की।

यह भी पढ़ें–World largest piggy bank: 3 मंजिला इमारत जितनी ऊंची गुल्लक! कोलंबिया में बनी इस विशाल संरचना को देख लोग हैरान

विज्ञापन

झज्जर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।