Jhajjar News: झज्जर में लंबित भर्तियों पर हंगामा- CJP ने DC को सौंपा ज्ञापन, HKRN और CET पर उठाए तीखे सवाल
झज्जर में लंबित भर्तियों पर हंगामा- CJP ने DC को सौंपा ज्ञापन, HKRN और CET पर उठाए तीखे सवाल
Jhajjar News: हरियाणा में बेरोजगारी और अटकी पड़ी सरकारी नौकरियों के मुद्दे पर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। झज्जर में कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) ने सोमवार को प्रदेश के युवाओं की आवाज बुलंद करते हुए जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC Pending Exams Calendar) की ओर से लटकाई गई भर्ती प्रक्रियाओं को तुरंत पूरा करने और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करने की पुरजोर पैरवी की।
‘जब HKRN से ही भरने थे पद, तो क्यों कराया CET?’
ज्ञापन के जरिए पार्टी ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) द्वारा स्वीकृत पदों (Sanctioned Posts) को फ्रीज किए जाने के फैसले पर तीखा हमला बोला। CJP प्रतिनिधियों ने सीधा सवाल दागा कि जब सरकार को ठेकेदारी प्रथा और HKRN के जरिए ही पद भरने थे, तो फिर लाखों युवाओं को CET की परीक्षा में बैठाकर उनके भविष्य से खिलवाड़ क्यों किया गया? पार्टी ने मांग उठाई कि (Haryana CET Qualified Youth Issue) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार तुरंत एक स्पष्ट और पारदर्शी नीति की घोषणा करे।
हर साल आयोजित हो CET, 10 गुना की पाबंदी हो खत्म
रोजगार आंदोलन से जुड़ी मांगों को विस्तार देते हुए CJP ने कहा कि CET परीक्षा का आयोजन हर साल नियमित रूप से होना चाहिए ताकि नए युवाओं को भी मौका मिल सके। इसके अलावा परीक्षा में कटऑफ के नाम पर लागू 10 गुना अभ्यर्थियों की सीमा को पूरी तरह खत्म करने की मांग की गई, ताकि हर CET पास उम्मीदवार को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का बराबर मौका मिल सके।
एग्जाम कैलेंडर जारी करने और ठेका प्रथा बंद करने पर जोर
पार्टी ने HSSC से मांग की है कि वह तुरंत एक विस्तृत और स्पष्ट ‘Exam Calendar’ जारी करे। ज्ञापन में हरियाणा पुलिस, सिविल JE, स्टाफ नर्स और MPHW समेत कई विभागों में लटकी पड़ी भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जल्द घोषित करने की मांग शामिल है। इसके साथ ही प्रदेश में जनसंख्या के अनुपात में नए पद सृजित करने, स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने और विभागों में जारी ठेका प्रथा पर पूरी तरह लगाम लगाने का आह्वान भी किया गया।
यह भी पढ़ें– Bhiwani News: भिवानी में मानवता शर्मसार, बिजली बोर्ड कॉलोनी में पेड़ पर काली थैली में लटका मिला नवजात
