Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Jhajjar News: झज्जर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: कृषि मंत्री के काफिले के आगे लेटी महिला, 14 साल के दर्द ने झकझोरा सिस्टम

AAmandeep Singh
झज्जर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: कृषि मंत्री के काफिले के आगे लेटी महिला, 14 साल के दर्द ने झकझोरा सिस्टम
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

झज्जर। झज्जर के लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन के बाहर बुधवार को एक ऐसा मंजर दिखा जिसने सत्ता और प्रशासन के ‘तुरंत समाधान’ वाले दावों की पोल खोलकर रख दी। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा जिला परिवेदना समिति की बैठक निपटाकर जैसे ही अपनी गाड़ी में सवार हुए, एक महिला सिसकते हुए उनके काफिले के सामने आ गई। पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में महिला को हटाया और मंत्री से मिलवाया, जहां 14 साल का दर्द आंसुओं के जरिए सैलाब बनकर फूट पड़ा।

साढ़े सात लाख दिए, कागजात भी सौंपे… पर मिला सिर्फ धोखा

विज्ञापन

मूल रूप से गांव मांडोठी की रहने वाली जगपति ने रुंधे गले से बताया कि साल 2011 में उसने अपनी जीवन भर की जमापूंजी लगाकर झज्जर के एक व्यक्ति देवेंद्र से गुरुग्राम रोड पर 300 गज का एक प्लॉट खरीदा था। साढ़े सात लाख रुपये का पूरा भुगतान हुआ, एग्रीमेंट हुआ और 2013 में रजिस्ट्री के नाम पर जरूरी दस्तावेज भी ले लिए गए। लेकिन एक दशक से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी आज तक वह प्लॉट कागजों में उसका नहीं हो सका। महिला का आरोप है कि उसे न तो जमीन मिल रही है और न ही उसके पैसे वापस किए जा रहे हैं।

“थाने जाती हूँ तो पुलिस डराती है”: न्याय की आस में दर-दर भटकती जगपति

पीड़िता की सबसे बड़ी त्रासदी यह है कि जिसे रक्षक होना चाहिए, वही भक्षक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। जगपति के मुताबिक, पिछले 14 सालों में ऐसा कोई अधिकारी या दफ्तर नहीं बचा जहां उसने मत्था न टेका हो। वह जब भी पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचती है, तो आरोपी को बुलाने या कार्रवाई करने के बजाय पुलिसकर्मी उसे ही डरा-धमकाकर बैरंग वापस भेज देते हैं। प्रशासनिक गलियारों की धूल फांकते-फांकते अब उसके सब्र का बांध टूट चुका है।

क्या मंत्री से मुलाकात बदलेगी तकदीर?

काफिले के आगे चीखती-चिल्लाती महिला को देख मंत्री श्याम सिंह राणा ने उसकी बात तो सुनी, लेकिन महिला का कहना है कि वहां भी उसे कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला जिससे उसका समाधान हो सके। यह घटना झज्जर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करती है कि आखिर एक साधारण महिला को अपने बुनियादी हक के लिए मंत्री की गाड़ी के आगे क्यों आना पड़ा? फिलहाल इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि क्या जगपति को कभी इंसाफ मिलेगा?

विज्ञापन

झज्जर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।