Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Jind Fake Currency Arrest: जींद में सीआईए की बड़ी कार्रवाई: 66,500 रुपये के नकली नोटों के साथ रोहतक का सप्लायर गिरफ्तार

GGaganpreet Kaur
जींद में सीआईए की बड़ी कार्रवाई: 66,500 रुपये के नकली नोटों के साथ रोहतक का सप्लायर गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जींद। जींद की सीआईए सफीदों पुलिस ने जाली भारतीय मुद्रा के एक बड़े सप्लायर को दबोचकर बाजार में नकली नोट खपाने के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। पकड़ा गया आरोपी रोहतक के सांघी गांव का रहने वाला रितेश उर्फ देवा है। पुलिस को इनपुट मिला था कि एक संदिग्ध युवक बागडू खुर्द से सरफाबाद की तरफ जाने वाले रास्ते पर किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है और उसके पास नकली नोटों की बड़ी खेप है। सूचना मिलते ही सीआईए की टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर छापेमारी की और घेराबंदी कर युवक को हिरासत में ले लिया।

बैग से निकले 500 के 133 जाली नोट

विज्ञापन

जब पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक की जामा तलाशी ली, तो उसके पास से 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां बरामद हुईं। बारीकी से जांच करने पर ये सभी नोट नकली पाए गए। पुलिस ने कुल 133 जाली नोट जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत 66,500 रुपये बैठती है। सफीदों पुलिस ने आरोपी रितेश के खिलाफ नए कानून यानी भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बाजार में इन नोटों की सप्लाई से पहले ही पुलिस ने इसे पकड़कर बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी को टाल दिया।

रिमांड के दौरान खुलेगा मुख्य सिंडिकेट का राज

इस कामयाबी के बाद पुलिस अब इस रैकेट की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी रितेश को स्थानीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान सघन पूछताछ की जाएगी कि आखिर ये जाली नोट कहां छापे जा रहे थे? इस धंधे के पीछे कौन सा अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय है और हरियाणा के किन-किन जिलों में अब तक ये नोट सप्लाई किए जा चुके हैं? पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में जाली नोटों के इस काले कारोबार से जुड़े कई और बड़े चेहरों बेनकाब हो सकते हैं।

विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।