Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ishika Sharma Powerlifting Jind: जींद की 13वर्षीय ईशिका ने पावर लिफ्टिंग में उठाया 182 किलो वजन, जीता गोल्ड मेडल

GGaganpreet Kaur
जींद के गांव मुआना की 13वर्षीय ईशिका ने पावर लिफ्टिंग में उठाया 182 किलो वजन, जीता गोल्ड मेडल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जींद (दलेर सिंह)। कहते हैं कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, इस बात को जींद के गांव मुआना की 13 साल की बेटी ने सच कर दिखाया है। सोनीपत की धरती पर जब पावर लिफ्टिंग इंडिया फेडरेशन की प्रतियोगिता का मंच सजा, तो मुआना की ईशिका शर्मा ने अपनी बाजुओं की ताकत से विरोधियों को चित कर दिया। ईशिका ने कुल 182 किलोग्राम वजन उठाकर न केवल प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि हरियाणा की मिट्टी में आज भी चैंपियन पैदा होते हैं। रविवार को जब यह नन्ही खिलाड़ी पदक जीतकर अपने पैतृक गांव मुआना पहुंची, तो पूरा गांव उसके स्वागत में उमड़ पड़ा। चारों तरफ ढोल-नगाड़ों की थाप और भारत माता की जय के नारे गूंज रहे थे।

हरियाणा की बेटियां खेल जगत का गौरव: कर्मवीर सैनी

विज्ञापन

इस खास उपलब्धि पर गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में एक भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने पहुंचे हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने विजेता खिलाड़ी ईशिका शर्मा को स्मृति चिन्ह और खेल मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कर्मवीर सैनी ने कहा, “प्रमोद शर्मा की होनहार बेटी ईशिका ने जो मुकाम हासिल किया है, वह न केवल मुआना गांव बल्कि पूरे जींद जिले और हरियाणा के लिए गौरव का क्षण है। आज हमारी बेटियां बंदिशों को तोड़कर खेल के मैदान में देश का परचम लहरा रही हैं।” उन्होंने ईशिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आश्वासन दिया कि ऐसी होनहार प्रतिभाओं को संसाधनों की कमी के कारण कभी पीछे नहीं रहने दिया जाएगा और उन्हें हर संभव प्रशासनिक व सामाजिक सहयोग मिलेगा।

देश के लिए रोल मॉडल बनी हरियाणा की खेल नीति

राज्य सूचना आयुक्त ने हरियाणा सरकार की खेल नीति की पीठ थपथपाते हुए कहा कि आज प्रदेश देश के भीतर ‘स्पोर्ट्स हब’ के रूप में स्थापित हो चुका है। सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दी जा रही आधुनिक सुविधाएं, अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण, नकद पुरस्कार और सरकारी नौकरियों में आरक्षण का ही नतीजा है कि ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स तक हर जगह हरियाणा के युवाओं का डंका बज रहा है। गांवों में बनाई जा रही खेल नर्सरियां और व्यायामशालाएं अब ग्रामीण बैकग्राउंड से आने वाले बच्चों के सपनों को नए पंख दे रही हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि ईशिका आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का प्रतिनिधित्व करेगी।

समारोह में राजनीतिक और सामाजिक दिग्गजों का जमावड़ा

इस सम्मान समारोह में ईशिका की कामयाबी का गवाह बनने के लिए कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं। पूर्व विधायक सुभाष गांगोली ने भी खिलाड़ी की पीठ थपथपाई और कहा कि जींद के ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत है।

इस गौरवमयी पल के दौरान राजपूत सभा के प्रधान कृष्ण राणा, जगदीश कश्यप, सतपाल प्रधान, विकास रोहिला, सतीश शर्मा, कृष्ण शर्मा, सुरेश शर्मा, सोनू वाल्मीकि, सुनहरा शर्मा, प्रिय स्वामी, सोनू शर्मा, रामकेश शर्मा, आनंद शर्मा, वीनू राणा, सतेंद्र राणा, राजू राणा और मैनपाल सहित भारी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे, जिन्होंने ईशिका को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।