Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Jind Bus Accident: जींद में बड़ा हादसा: स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में पलटी हरियाणा रोडवेज की बस, 40 घायल

AAmandeep Singh
जींद में बड़ा हादसा: स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में पलटी हरियाणा रोडवेज की बस, 40 घायल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जींद। जींद जिले के नरवाना में सोमवार की दोपहर सन्नाटा उस वक्त चीख-पुकार में बदल गया, जब पंचकूला डिपो की एक तेज रफ्तार रोडवेज बस पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि बस डिवाइडर को फांदते हुए सीधे हरियल रेस्ट हाउस की दीवार से जा टकराई और पलट गई। बस के पलटते ही मौके पर कोहराम मच गया। राहगीरों और आसपास के दुकानदारों ने तुरंत मौके पर दौड़ लगाई और बस के शीशे तोड़कर भीतर फंसे लहूलुहान यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया।

स्कूटी सवार को बचाने की कोशिश पड़ी भारी

विज्ञापन

चश्मदीदों की मानें तो बस पंचकूला से हिसार की ओर जा रही थी। जैसे ही बस हरियल चौक के करीब पहुंची, अचानक एक स्कूटी सवार सामने आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस की रफ्तार काफी अधिक थी, लेकिन ड्राइवर ने जांबाजी दिखाते हुए स्कूटी सवार को बचाने के लिए जोरदार कट मारा। इसी कोशिश में बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सीधे रेस्ट हाउस की कंक्रीट की दीवार को ढहाते हुए पलट गई। बस के पलटने से उसमें सवार करीब 40 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

पुलिस और प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही नरवाना के डीएसपी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। क्रेन की मदद से बस को सीधा किया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई यात्री नीचे तो नहीं दबा है। नरवाना के सरकारी अस्पताल के अलावा घायलों को आसपास के निजी अस्पतालों में भी ले जाया गया है। बस चालक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही थी।

जांच के घेरे में ‘रफ्तार’ और लापरवाही

पुलिस ने दुर्घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और अचानक लिया गया मोड़ माना जा रहा है। हालांकि, प्रशासन का पूरा ध्यान फिलहाल घायलों के समुचित इलाज पर है। डीएसपी ने बताया कि यात्रियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और हादसे के वक्त स्कूटी सवार कौन था, इसकी भी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुचारू कराया।

विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।