August 8, 2026

Jind News: जींद कोर्ट परिसर में आवारा कुत्ते का तांडव, वकीलों और पुलिसकर्मियों समेत 17 लोगों को काटा, मची भगदड़

0
Jind News: जींद कोर्ट परिसर में आवारा कुत्ते का तांडव, वकीलों और पुलिसकर्मियों समेत 17 लोगों को काटा, मची भगदड़

जींद कोर्ट परिसर में आवारा कुत्ते का तांडव, वकीलों और पुलिसकर्मियों समेत 17 लोगों को काटा, मची भगदड़

Jind News: जींद के जिला अदालत परिसर में शुक्रवार की सुबह अचानक चीख-पुकार और भगदड़ के माहौल में तब्दील हो गई। गोहाना रोड की ओर से परिसर में दाखिल हुए एक आवारा काले कुत्ते ने वहां मौजूद लोगों पर बिना किसी उकसावे के हमला बोल दिया।

कुत्ते ने एक के बाद एक कई वकीलों, वहां तैनात पुलिसकर्मियों और अपनी तारीखों पर आए आम फरियादियों को निशाना बनाया। देखते ही देखते कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

आधा घंटे तक मचता रहा गदर, 15 से ज्यादा लोग अस्पताल पहुंचे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुत्ते का मिजाज देखकर लग रहा था कि वह पागल हो चुका था। उसने सामने आने वाले हर व्यक्ति पर झपट्टा मारा। जिला बार एसोसिएशन के लाइब्रेरियन सुनील गिल ने बताया कि कुत्ते ने लगभग 15 से 17 लोगों को बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाकर कुत्ते को भगाने की कोशिश भी की, लेकिन वह चकमा देकर परिसर के भीतर ही छिपता रहा। घटना के तुरंत बाद घायल नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एंटी-रैबीज के टीके लगाए गए।

वकीलों के ग्रुप में जारी हुआ रेड अलर्ट, नगर परिषद पर भड़के लोग

हादसे की गंभीरता को देखते हुए बार एसोसिएशन ने तुरंत अपने करीब 1500 सदस्य अधिवक्ताओं के व्हाट्सएप ग्रुप में संदेश भेजकर अलर्ट जारी किया। अधिवक्ता एच.के. जांगड़ा ने बताया कि जब तक कुत्ता पकड़ा नहीं जाता, तब तक सभी वकीलों और कर्मचारियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बावजूद नगर परिषद और वन विभाग की टीम के समय पर न पहुंचने से वकीलों और कर्मचारियों में गहरा आक्रोश देखने को मिला।

अस्पताल प्रशासन मुस्तैद, पीएमओ ने दी तुरंत इलाज कराने की सलाह

नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. रघुवीर पूनिया ने बताया कि कोर्ट परिसर से आए सभी पीड़ितों का बिना देरी के इलाज किया गया और जरूरी वैक्सीन लगा दी गई है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि कुत्ते या किसी भी अन्य आवारा जानवर के काटने पर इसे बिल्कुल हल्का न लें और तुरंत सरकारी अस्पताल में आकर एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगवाएं। इस घटना ने एक बार फिर जींद में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और नगर परिषद की ढुलमुल कार्यशैली की पोल खोलकर रख दी है।

यह भी पढ़ें– Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में थाने के बाहर गोलियां चलाने वाला रोहित कातिया एनकाउंटर में गिरफ्तार, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed