Breaking News
yamunanagar road accident: यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने कुचला, ट्रांसफार्मर और गाड़ी के बीच फंसा युवकKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में 40 घंटे से बिजली ठप, पानी के लिए तरसे लोग, सड़क पर लगाया जामKarnal News: करनाल में एचएसएनसीबी का बड़ा एक्शन, जीटी रोड पर 2 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तारKurukshetra electricity strike: कुरुक्षेत्र और थानेसर में बत्ती गुल, पानी के लिए तरसे लोग,  ज्योतिसर पावर हाउस पर तैनात हुआ पुलिस बलदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में होगा शोyamunanagar road accident: यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने कुचला, ट्रांसफार्मर और गाड़ी के बीच फंसा युवकKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में 40 घंटे से बिजली ठप, पानी के लिए तरसे लोग, सड़क पर लगाया जामKarnal News: करनाल में एचएसएनसीबी का बड़ा एक्शन, जीटी रोड पर 2 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तारKurukshetra electricity strike: कुरुक्षेत्र और थानेसर में बत्ती गुल, पानी के लिए तरसे लोग,  ज्योतिसर पावर हाउस पर तैनात हुआ पुलिस बलदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में होगा शो

Jind News: जींद में हैवानियत, शराब के नशे में पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, हालत गंभीर

Jind News: जींद में हैवानियत, शराब के नशे में पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, हालत गंभीर

जींद में हैवानियत, शराब के नशे में पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, हालत गंभीर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Jind News: हरियाणा के जींद जिले से घरेलू हिंसा और हैवानियत की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। थाना सदर जींद के तहत आने वाले गांव अहीरका में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने मामूली विवाद के बाद अपनी ही 24 वर्षीया पत्नी पर पेट्रोल उड़ेलकर आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों में घिरी महिला को चीख-पुकार सुनकर किसी तरह बचाया गया और गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल भर्ती कराया गया। इस वारदात में जहां महिला बुरी तरह झुलस गई, वहीं कमरे में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।

शराब की बोतल न मिलने पर की मारपीट, फिर पूरे कमरे समेत महिला को फूंका

विज्ञापन

अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़ित महिला रोशनी ने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए बताया कि 23 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे उसका पति अत्यधिक शराब पीकर घर लौटा था।

घर आते ही वह अपनी शराब की बोतल ढूंढने लगा और रोशनी से पूछने लगा। जब रोशनी ने बोतल के बारे में अनभिज्ञता जताई, तो आरोपी आपा खो बैठा और उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतने से भी जब उसका मन नहीं भरा, तो उसने कमरे में रखी 2 लीटर पेट्रोल की केन उठाई, पूरा पेट्रोल रोशनी और कमरे के सामान पर छिड़क दिया और माचिस से आग लगा दी।

“पड़ोसी उकसाता था कि पत्नी को पीटता क्यों नहीं…”—पीड़िता का गंभीर आरोप

इस खौफनाक कदम के पीछे पीड़िता ने अपने पड़ोसी अनूप की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। रोशनी का कहना है कि पड़ोसी अनूप अक्सर उसके पति को भड़काता रहता था और ताने मारते हुए कहता था कि “तू अपनी घरवाली को मारता-पीटता क्यों नहीं  है।” पीड़िता के मुताबिक इसी लगातार उकसावे और शराब के सुरूर में आकर उसके पति ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला।

एसीजेएम ने अस्पताल पहुंचकर दर्ज किए मैजिस्ट्रेट बयान, सदर थाने में केस दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर जींद से महिला हेड कांस्टेबल सुशीला और कांस्टेबल मनीष तुरंत अस्पताल पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जींद की एसीजेएम (ACJM) जसबीर ने खुद अस्पताल का रुख किया और पीड़िता रोशनी के भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 183 के तहत मैजिस्ट्रेट बयान दर्ज किए। पुलिस ने पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर जींद में आरोपी पति और उकसाने वाले पड़ोसी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें– Karnal News: करनाल में पुलिस को चकमा, ब्याना चौकी की दीवार लांघकर भागा भगोड़ा आरोपी रिंकू

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।