Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Jind Police Action: जींद पुलिस का 'सिंघम' अवतार: रंगदारी मांगने वाले बदमाशों का सरेबाजार निकाला जुलूस, मांगे माफी

AAmandeep Singh
जींद पुलिस का 'सिंघम' अवतार: रंगदारी मांगने वाले बदमाशों का सरेबाजार निकाला जुलूस, मांगे माफी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जींद। हरियाणा के जींद जिले में बदमाशों का ‘स्पेशल ट्रीटमेंट’ चर्चा का विषय बना हुआ है। नरवाना के एक व्यापारी से हर महीने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगकर दहशत फैलाने वाले गिरोह को पुलिस ने न केवल सलाखों के पीछे पहुँचाया, बल्कि उनका सार्वजनिक रूप से ‘डर’ भी दूर कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार पांचों बदमाशों का सिर मुंडवाकर बाजार में पैदल जुलूस निकाला, जिसके बाद जो बदमाश कल तक व्यापारियों को धमका रहे थे, वे सरेआम हाथ जोड़कर ‘तौबा-तौबा’ करते नजर आए।

‘गैंगस्टर’ बनकर दी थी धमकी, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी

विज्ञापन

नरवाना के अनाज मंडी क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई थी जब व्यापारी नरेश जैन की दुकान पर पांच युवक पहुंचे। खुद को एक बड़े गैंग से जुड़ा बताकर इन बदमाशों ने नरेश जैन को सीधा अल्टीमेटम दिया—”अगर चैन से धंधा करना है, तो हर महीने एक लाख रुपये की ‘सुरक्षा राशि’ देनी होगी।” बदमाशों ने चेतावनी दी थी कि अगर पुलिस को बताया या पैसे नहीं दिए, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने इन बदमाशों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

सिर मुंडवाकर निकाला जुलूस, व्यापारियों ने ली राहत की सांस

शिकायत मिलते ही थाना शहर नरवाना पुलिस और सीआईए (CIA) की टीम ने जाल बिछाया और काब्रच्छा गांव के रहने वाले पांचों आरोपियों को धर दबोचा। बदमाशों के मन से कानून का खौफ और जनता के मन से बदमाशों का डर निकालने के लिए पुलिस ने एक सख्त तरीका अपनाया। पुलिस इन बदमाशों को पैदल लेकर उसी बाजार में निकली जहाँ उन्होंने रंगदारी मांगी थी। इस दौरान आरोपियों के सिर मुंडे हुए थे और वे पुलिस के घेरे में नीची गर्दन करके चल रहे थे।

बाजार के बीचों-बीच बदमाशों ने व्यापारी नरेश जैन के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी और कसम खाई कि वे दोबारा कभी जुर्म की राह पर नहीं चलेंगे। इस नज़ारे को देखने के लिए शहर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और व्यापारियों ने पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर तारीफ की।

मुख्य आरोपी रिमांड पर, अन्य पहुंचे जेल

थाना शहर नरवाना प्रभारी निरीक्षक पूर्णदास ने बताया कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी राहुल, सचिन, मयंक और प्रवेश को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, गिरोह के मुख्य सरगना अमरजीत उर्फ बच्ची को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। पुलिस उससे सघन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने और किन-किन व्यापारियों को अपना निशाना बनाया था और इनके पास हथियार कहाँ से आए।

विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।