Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Julana Crime News: स्कूल से लौट रही छात्रा को सरेराह दबोचा, खेतों में घसीटने की कोशिश; ग्रामीणों ने बचाई जान

AAmandeep Singh
स्कूल से लौट रही छात्रा को सरेराह दबोचा, खेतों में घसीटने की कोशिश; ग्रामीणों ने बचाई जान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जींद। जींद जिले के जुलाना क्षेत्र से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने ग्रामीण अंचल में बेटियों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं। स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर घर लौट रही दो सगी बहनों में से बड़ी बहन के साथ एक युवक ने न केवल सरेराह छेड़छाड़ की, बल्कि उसे जबरन खेतों की ओर घसीटने का भी प्रयास किया। गनीमत रही कि लड़कियों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

रास्ते में घात लगाकर बैठा था आरोपी

विज्ञापन

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह जुलाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और पास के ही दूसरे गांव के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी छोटी बहन भी उसी स्कूल में 10वीं की छात्रा है। दोनों बहनें हर रोज की तरह शुक्रवार को भी छुट्टी होने के बाद पैदल ही अपने गांव की ओर लौट रही थीं। जब वे रास्ते में पड़ने वाले तालाब के पास पहुंचीं, तो वहां पहले से ही एक युवक बैठा हुआ था।

पीछा किया और फिर पीछे से जकड़ लिया

छात्राओं को अकेला देख आरोपी की नीयत डोल गई और उसने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। अंजान युवक को पीछे आता देख दोनों बहनें घबरा गईं और तेज कदमों से गांव की ओर बढ़ने लगीं। आरोप है कि जैसे ही वे अपने गांव की सीमा के नजदीक पहुंचीं, युवक ने दौड़कर बड़ी बहन को पीछे से अपनी बाहों में जकड़ लिया। आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और जबरन उसे पास के खेतों की तरफ खींचने लगा।

ग्रामीणों को आता देख हुआ फरार

इस अचानक हुए हमले से दोनों बहनें बुरी तरह डर गईं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पास के खेतों में काम कर रही महिलाएं और कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत मौके की ओर दौड़े। भीड़ को अपनी ओर आता देख आरोपी के हाथ-पांव फूल गए। जाते-जाते वह छात्राओं को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे गया।

पुलिस ने शुरू की तलाश

जुलाना थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्राओं की शिकायत को पूरी गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा, “स्कूल दूसरे गांव में होने के कारण ये छात्राएं पैदल आती-जाती हैं। रास्ते में एक अज्ञात युवक द्वारा छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों व अन्य सुरागों के आधार पर उसकी पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।”

इस घटना के बाद से इलाके के अभिभावकों में गहरा रोष और चिंता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि स्कूल के समय रास्तों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में कोई और बेटी इस तरह के खौफ का शिकार न हो।

विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।