Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

कबड्‌डी प्लेयर हत्या मामला: गोली मारने वाले शूटरों की पहचान, पॉइंट ब्लैंक रेंज से मारी थी गोली, बंबीहा गैंग ने मूसेवाला मर्डर का बदला बताया

VVinita Kohli
कबड्‌डी प्लेयर हत्या मामला: गोली मारने वाले शूटरों की पहचान, पॉइंट ब्लैंक रेंज से मारी थी गोली, बंबीहा गैंग ने मूसेवाला मर्डर का बदला बताया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मोहाली: बीते कल पंजाब के मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की टूर्नामेंट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। हादसे के बाद पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं। अब घटना के बाद पुलिस जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, राणा बलाचौरिया पर हमलावरों ने पीछे से पॉइंट ब्लैंक रेंज (बेहद नजदीक) से गोली चलाई। गोली उनके सिर में लगी और मुंह के रास्ते बाहर निकल गई, जिससे उन्हें गंभीर चोट पहुंची और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम मोहाली के सरकारी अस्पताल में किया गया और इसके बाद आज ही यानी मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन

एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस की मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस 

इस मामले में मोहाली पुलिस के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हत्या में तीन शूटर शामिल थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात को लक्की पटियाल गैंग से जुड़े शूटरों ने अंजाम दिया। इनमें से दो की पहचान आदित्य कपूर उर्फ मक्खन और करण पाठक, दोनों निवासी अमृतसर, के रूप में हुई है। तीसरे शूटर की पहचान पुलिस को हो चुकी है, लेकिन जांच के मद्देनज़र फिलहाल उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। एसएसपी के मुताबिक, यह हत्या कबड्डी के क्षेत्र में नियंत्रण और वर्चस्व (डोमिनेशन) स्थापित करने के इरादे से की गई है। पुलिस ने साफ किया है कि इस मामले का पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से कोई सीधा एंगल नहीं है। हालांकि, राणा बलाचौरिया का नाम गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से जोड़ा जाता रहा है, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है।

हत्या का पूरा मामला 

यह घटना सोमवार देर शाम सोहाना (मोहाली) में हुई। हमलावर 2 से 3 की संख्या में थे, जो खुद को राणा के प्रशंसक बताकर उनके करीब पहुंचे। उन्होंने सेल्फी लेने के बहाने राणा को रोका और फिर अचानक उन पर गोलियां चला दीं। घायल अवस्था में राणा को तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। इस फायरिंग में रोपड़ निवासी जगप्रीत सिंह भी घायल हो गया। वह राणा के गोली लगने के बाद जमीन पर गिरने पर उनकी मदद के लिए दौड़ा था, तभी उसे भी गोली लग गई।

हालांकि, इस हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात शूटर दविंदर बंबीहा गैंग ने ली है, जिसे वर्तमान में आर्मेनिया में बैठा गैंगस्टर लक्की पटियाल चला रहा है। गैंग का दावा है कि राणा बलाचौरिया की हत्या सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने के लिए की गई है। उनका आरोप है कि राणा ने मूसेवाला के हत्यारों के ठहरने की व्यवस्था की थी। इस दावे की पुलिस अलग से जांच कर रही है। गौरतलब है कि राणा बलाचौरिया ने 6 दिसंबर को ही देहरादून की एक युवती से लव मैरिज की थी, जिससे यह घटना और भी ज्यादा दुखद और चौंकाने वाली बन गई है। पुलिस ने पूरे हत्याकांड को लेकर जल्द ही और विस्तृत खुलासे करने की बात कही है।

विज्ञापन

मोहाली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।