Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

कबड्डी खिलाड़ी की हत्या: पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश जारी

VVinita Kohli
कबड्डी खिलाड़ी की हत्या: पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश जारी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना जिले में एक पूर्व कबड्डी खिलाड़ी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और छह अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गगनदीप सिंह उर्फ बाबा (36) की, किसी अन्य कबड्डी खिलाड़ी को समर्थन देने के कारण उपजी संदिग्ध प्रतिद्वंद्विता के कारण सोमवार को जगराओं के माणूके गांव में अनाज मंडी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने इसके बाद पीड़ित के घर जाकर उसके परिजनों से अपराध स्थल से उसका शव उठाने को कहा था। पूर्व कबड्डी खिलाड़ी की हत्या राज्य में चार दिन में हुई इस तरह की चौथी घटना है। पिछले शुक्रवार को कपूरथला में एक महिला की उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि शनिवार को मोगा के भिंडर कलां में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। रविवार को अमृतसर में एक विवाह समारोह में एक सरपंच की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन

जगराओं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकुर गुप्ता ने बताया कि कई टीम को कार्रवाई में शामिल किया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने हत्या की घटना का विवरण देते हुए बताया कि गुरसेवक सिंह उर्फ मोटू के नेतृत्व में आरोपियों ने गगनदीप और उसके दोस्त एवं साथी कबड्डी खिलाड़ी एकम को रोककर उन पर गोलियां चला दीं। उसने बताया कि आरोपियों की एकम से रंजिश थी और वे इस बात को लेकर नाराज थे कि गगनदीप ने उसका समर्थन किया था। पुलिस ने बताया कि सोमवार को दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई थी जिसके बाद आरोपी हथियार लेकर लौटे और हमला कर दिया। गगनदीप को तीन गोलियां लगीं और अस्पताल ले जाए जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने गुरसेवक और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि गुरसेवक सहित छह से अधिक अन्य आरोपी फरार हैं।

पिछले महीने भी मोहाली में 30 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी-सह-प्रवर्तक (प्रमोटर) कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की हत्या हुई थी। कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने हत्या को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में ‘आप’ सरकार के ‘‘कुशासन’’ में अब कोई सुरक्षित नहीं रहा। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि साल अभी शुरू ही हुआ है और ऐसी कई घटनाएं पहले ही हो चुकी हैं जिनमें कपूरथला में एक महिला की उसके घर में गोली मारकर हत्या, भिंडर कलां में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या और अमृतसर में एक विवाह समारोह में एक सरपंच की हत्या शामिल है। बादल ने कहा कि इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह थी कि हत्या के नए मामले में हमलावर मृतक के घर तक गए और उसके परिजनों से कहा कि उसका शव एक खास जगह से उठा लें। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाएं इन गैंगस्टर के दुस्साहस को दिखाती हैं और ‘आप’ सरकार के शासन में कानून-व्यवस्था के लिए पैदा हुए संकट को दर्शाती करती हैं।

विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।