Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kaithal Crime News: कैथल मर्डर: शक के चलते पति ने ली पत्नी की जान, डंडे-लाठियों से पीटकर उतार दिया मौत के घाट

GGaganpreet Kaur
कैथल मर्डर: शक के चलते पति ने ली पत्नी की जान, डंडे-लाठियों से पीटकर उतार दिया मौत के घाट
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कैथल। कैथल के अर्जुन नगर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला को उसके ही ससुराल वालों ने मौत के घाट उतार दिया। करीब 32 वर्षीय कविता, जो तीन मासूम बच्चों की मां थी, अब इस दुनिया में नहीं रही। आरोप है कि उसके पति सोनू ने अपनी सनक और शक के चलते कविता को इस कदर पीटा कि अस्पताल में कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए उसने दम तोड़ दिया।

10 साल का सफर और ‘खूनी’ मोड़

विज्ञापन

नरवाना के रहने वाले कविता के भाई अमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन की शादी 10 साल पहले बड़े ही अरमानों के साथ सोनू से हुई थी। शुरुआती कुछ साल तो सुख-शांति से बीते, लेकिन धीरे-धीरे सोनू की शक करने की आदत ने घर को नर्क बना दिया। बात-बात पर मारपीट और गाली-गलौज आम बात हो गई थी, जिसमें सोनू के माता-पिता यानी कविता के सास-ससुर भी उसका साथ देते थे।

डंडे-लाठियों से किया वार, तड़पती रही विवाहिता

अमन के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले प्रताड़ना की सारी हदें पार हो गई थीं। पति, सास और ससुर ने मिलकर कविता पर डंडे और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब मायके वालों को सूचना मिली, तो वे तुरंत कैथल पहुंचे और लहूलुहान हालत में कविता को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन शरीर पर लगी गंभीर आंतरिक चोटों के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

खाकी की कार्रवाई: हत्या का मुकदमा दर्ज

शहर थाना की एसएचओ गीता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका के भाई के बयान पर पति सोनू और उसके माता-पिता के खिलाफ हत्या की संगीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की एक टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि घरेलू हिंसा और हत्या के इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।