Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kaithal Road Construction: कैथल: कांग्रेस विधायक ने हाथों से उखाड़ दी नई सड़क, गुहला में भ्रष्टाचार का वीडियो वायरल

GGaganpreet Kaur
कैथल: कांग्रेस विधायक ने हाथों से उखाड़ दी नई सड़क, गुहला में भ्रष्टाचार का वीडियो वायरल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कैथल। गुहला के विधायक देवेंद्र हंस को पिछले कुछ दिनों से भागल और भूसला गांव के लोगों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि नई बन रही सड़क महज खानापूर्ति बनकर रह गई है। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क बनने के कुछ ही घंटों बाद वह टूटने लगी है। इसी शिकायत का संज्ञान लेते हुए विधायक मौके पर पहुंचे और जब उन्होंने सड़क की जांच की, तो नजारा हैरान करने वाला था। विधायक ने जब अपने हाथों से सड़क के किनारे को खींचा, तो पूरी की पूरी तारकोल की परत किसी कागज की तरह बाहर आ गई। विधायक ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल

विज्ञापन

विधायक ने अपनी पोस्ट में इस बात पर गहरा रोष जताया कि जब उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर वहां आने को कहा, तो किसी ने भी सामने आने की हिम्मत नहीं दिखाई। विधायक का आरोप है कि अधिकारी जानते हैं कि काम में धांधली हुई है, इसलिए वे जनता और उनके प्रतिनिधि के सवालों का सामना करने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का यह स्तर बताता है कि प्रशासन और ठेकेदार किस कदर बेखौफ होकर सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ हर स्तर पर लड़ी जाएगी जंग

विधायक देवेंद्र हंस ने दो टूक शब्दों में कहा कि वे जनता के टैक्स के पैसे की इस तरह बर्बादी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के राज में भ्रष्टाचार चरम पर है और अधिकारी सत्ता के संरक्षण में लूट मचा रहे हैं। विधायक ने कहा, “जनता के हकों और विकास कार्यों में कोई भी समझौता नहीं होगा। हम इस मुद्दे को न केवल विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने उठाएंगे, बल्कि सदन में भी इसकी गूंज सुनाई देगी।” फिलहाल इस वीडियो के सामने आने के बाद विभाग के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है और ग्रामीणों में भी विभाग के प्रति भारी नाराजगी है।

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।