Breaking News
Viral Handwriting Video: कंप्यूटर से भी ज्यादा खूबसूरत हैंडराइटिंग, विजयवाड़ा की छात्रा की लिखावट देख हैरान रह गए 11 करोड़ लोगBollywood News: संजय दत्त के विवादित बयान पर बोले बिना निकल गए आमिर खान, नो कमेंट्स कहकर साधी चुप्पीSarai Amanat Khan Heroin Recovery : तरनतारन बॉर्डर पर BSF का बड़ा एक्शन, गांव हवेलियां के खेतों से 513 ग्राम हेरोइन बरामदKarnal School Scam: करनाल के आर्यकुलम् स्कूल में 1.75 करोड़ का फीस गबन, अकाउंटेंट समेत पत्नी और भाई पर केस दर्जMad Sandhu Murder Case Arrest : मैड संधू हत्याकांड में अहमदाबाद से पकड़ा गया शूटर काकाViral Handwriting Video: कंप्यूटर से भी ज्यादा खूबसूरत हैंडराइटिंग, विजयवाड़ा की छात्रा की लिखावट देख हैरान रह गए 11 करोड़ लोगBollywood News: संजय दत्त के विवादित बयान पर बोले बिना निकल गए आमिर खान, नो कमेंट्स कहकर साधी चुप्पीSarai Amanat Khan Heroin Recovery : तरनतारन बॉर्डर पर BSF का बड़ा एक्शन, गांव हवेलियां के खेतों से 513 ग्राम हेरोइन बरामदKarnal School Scam: करनाल के आर्यकुलम् स्कूल में 1.75 करोड़ का फीस गबन, अकाउंटेंट समेत पत्नी और भाई पर केस दर्जMad Sandhu Murder Case Arrest : मैड संधू हत्याकांड में अहमदाबाद से पकड़ा गया शूटर काका

Kaithal Drug Bust News: पंजाब से हरियाणा में नशीली गोलियों की खेप लाने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, कैथल पुलिस ने दबोचा

GGaganpreet Kaur
Kaithal Drug Bust News: पंजाब से हरियाणा में नशीली गोलियों की खेप लाने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, कैथल पुलिस ने दबोचा

पंजाब से हरियाणा में नशीली गोलियों की खेप लाने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kaithal Drug Bust News: कैथल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सीआईए-1 पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पंजाब के पटियाला जिले से मोटरसाइकिल पर नशीली गोलियां लाकर गुहला-चीका इलाके में सप्लाई करने पहुंचे दो तस्करों को पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1350 प्रतिबंधित एनडीपीएस गोलियां बरामद की गईं।

गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना, श्यो माजरा रोड पर बिछाया गया जाल

विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह के मार्गदर्शन में एएसआई कमलजीत सिंह की अगवाई में पुलिस टीम गांव श्यो माजरा के पास गुहला-भाटियां मार्ग पर मुस्तैद थी। इसी दौरान मुखबिर से पक्की इत्तिला मिली कि पंजाब के पटियाला जिले के गांव कलारां निवासी संदीप कुमार और कुलदीप सिंह लंबे समय से प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी में लिप्त हैं। वे अपनी बाइक पर भारी मात्रा में नशीली गोलियों की खेप लेकर गुहला क्षेत्र में किसी ग्राहक को सप्लाई करने आ रहे हैं।

पुलिस नाका देखकर बाइक मोड़कर भागने की कोशिश, डीएसपी की मौजूदगी में ली गई तलाशी

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मुख्य रास्ते पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। करीब 20 मिनट बाद सामने से बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस की नाकेबंदी देखते ही हड़बड़ाहट में चालकों ने मोटरसाइकिल पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद सीआईए टीम ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही धर दबोचा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सूचना देकर बुलाए गए डीएसपी रमेश कुमार की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई। दोनों के पास मौजूद पॉलीथीन से 135 पत्तों में कुल 1350 नशीली गोलियां बरामद हुईं।

एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, मुख्य आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

मौके पर पहुंचे ड्रग कंट्रोल ऑफिसर चेतन वर्मा ने बरामद गोलियों की जांच कर उन्हें एनडीपीएस (NDPS) कानून के तहत पूरी तरह प्रतिबंधित घोषित किया। गुहला थाना पुलिस ने एएसआई गुरदान की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि आरोपी कुलदीप को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी संदीप का 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ कर यह पता लगाएगी कि पंजाब में यह दवाइयां किससे खरीदी गई थीं और हरियाणा में इन्हें किन्हें बेचा जाना था।

यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र में मानवता शर्मसार, झाड़ियों में मिली 15-20 दिन की नवजात, चींटियां नोच रही थीं शरीर

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।